फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridal Skin Care: शादी को बचे हैं एक महीना, तो इस तरह से रखें त्वचा की देखभाल

Fri, 11 Nov 2022 10:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 11 Nov 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Skin Care Routine Tips Before One Month of Marriage Know How to Take Care in Hindi
bride - फोटो : instagram

शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। खासतौर पर होने वाली दुल्हन अपने कपड़े, ज्वैलरी, मेकअप का खास ध्यान रखती है। जिससे कि पूरा लुक बिल्कुल परफेक्ट दिखे। लेकिन केवल मेकअप करने से काम नहीं चलेगा। जरूरी है कि चेहरे की त्वचा नेचुरल तरीके से ग्लो करे। वैसे तो पार्लर में प्री ब्राइडल पैकेज आते हैं। जिन्हें लेकर अपनी स्किन को खूबसूरत और चमकदार बना सकती हैं। लेकिन केवल पार्लर के भरोसे रहने की बजाय खुद से ही स्किन की देखभाल करें। जिससे कि जिंदगी से सबसे खास दिन चेहरे पर किसी तरह की डलनेस या फिर पिंपल ना निकल आएं। नहीं तो पूरा लुक खराब हो या नहीं लेकिन मूड जरूर खराब हो जाएगा। 

तो चलिए जानें शादी के महीनाभर पहले से कैसे रखें त्वचा का ख्याल।

Skin Care Routine Tips Before One Month of Marriage Know How to Take Care in Hindi
skin care - फोटो : istock
रखें त्वचा को साफ

चेहरे की त्वचा को साफ तो हर कोई करता है। लेकिन जब आप दुल्हन बनने वाली हों तो ये सफाई थोडी सी ज्यादा होनी चाहिए। क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग के लिए जरूरी है कि आप सही प्रोडक्ट का चुनाव करें। अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए ही फेसवॉश से लेकर मॉइश्चराइजर तक खरीदें। ड्राई स्किन वालों को क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट लगाना चाहिए तो वहीं ऑयली स्किन वालों को जेल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। 

Skin Care Routine Tips Before One Month of Marriage Know How to Take Care in Hindi
आहार से होने वाले लाभ - फोटो : istock
सही आहार से चमकेगी स्किन

अगर आप चाहती हैं कि त्वचा पर नेचुरल चकम नजर आए तो अपनी डाइट पर खास ध्यान दें। तेल वाले और जंकफूड से बिल्कुल दूर हो जाएं। क्योंकि सबसे ज्यादा पिंपल के कारण ये खाने ही होते हैं। इसके साथ ही विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां खाएं। संतरा, अनानास, मोसंबी, पपीता जैसे फल सेहत के साथ ही चेहरे के लिए भी फायदेमंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Routine Tips Before One Month of Marriage Know How to Take Care in Hindi
liquid diet - फोटो : Social Media
रहें हाइड्रेटेड

शरीर के साथ ही त्वचा को भी हाइड्रेट करने के लिए पानी पिएं। सर्दियों में अक्सर प्यास नहीं लगती जिसकी वजह से पानी को लेकर अनदेखी हो जाती है और स्किन पर इसका बुरा असर दिखता है। इसलिए पानी पिएं और तरल पदार्थ लें। हालांकि तरल पदार्थ को ध्यान से पिंए जिससे सर्दी खांसी का डर ना हो। 

विज्ञापन
Skin Care Routine Tips Before One Month of Marriage Know How to Take Care in Hindi
skin care
नाइट स्किन केयर

सुबह की तरह ही रात को सोने से पहले भी स्किन की देखभाल जरूरी है। रात को मेकअप हटाने के साथ ही टोनर की मदद से स्किन को साफ करें। जिससे कि पोर्स में जमा गंदगी निकल जाए। साथ ही विटामिन सी युक्त सीरम या क्रीम को रात को सोने से पहले लगाएं। जिससे कि त्वचा रिपेयर हो जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed