फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Natural Hair Color: सफेद बालों को छिपाना है तो घर में तैयार करें नेचुरल हेयर कलर, बस दो रुपये में होगा तैयार

Thu, 10 Nov 2022 03:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 10 Nov 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
How to Make Natural Hair Colour With Coffee For White Hair Know Step by Step Process
बाल सफेद होने की समस्या - फोटो : istock

सफेद बाल होना आजकल की आम समस्या बन चुकी हैं। कम उम्र में ही बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं। जिसे छिपाने के लिए ज्यादातर लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये हेयर कलर बालों की ग्रोथ पर तेजी से असर डालते हैं। जिससे बाल कमजोर होते और टूटते-झड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार हेयर कलर के इस्तेमाल से बाल तेजी से सफेद होना शुरू हो जाते हैं। 

बालों में अगर हेयर कलर लगाती हैं तो आप इसे घर में ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये नेचुरल हेयर कलर बालों को कमजोर होने और टूटने से भी बचाएंगे। साथ ही बालों का कलर खूबसूरत भी लगेगा। 

How to Make Natural Hair Colour With Coffee For White Hair Know Step by Step Process
coffee - फोटो : Pixabay

नेचुरल हेयर कलर बनाने के लिए जरूरत होगी कॉफी की, जिसकी मदद से बना हेयर कलर ना केवल सफेद बालों को छिपाएगा बल्कि बालों की सेहत के लिए भी अच्छा होगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा कॉफी से बना नेचुरल हेयर कलर।

How to Make Natural Hair Colour With Coffee For White Hair Know Step by Step Process
beetroot - फोटो : pixa
हेयर कलर बनाने का तरीका
कॉफी से हेयर कलर बनाने के लिए जरूरत होगी एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच चुकंदर का रस, पेस्ट, एक गिलास पानी, एक चौथाई चाय की पत्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make Natural Hair Colour With Coffee For White Hair Know Step by Step Process
hair colour - फोटो : istock

हेयर कलर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी और चायपत्ती को गैस पर रखकर गर्म करें। पांच मिनट बाद इसे गैस पर से उतार लें। चाय की पत्ती को छानकर अलग कर लें और पानी को रख लें। किसी बाउल में कॉफी पाउडर और चुकंदर के रस को लेकर मिक्स करें। इसमे चाय के पत्ती का छना हुआ पानी डाल दें। पेस्ट तैयार करें और पेस्ट को गैस पर करीब दस मिनट तक पकाएं। गर्म कॉफी के पेस्ट को ठंडा हो जाने दें। बस तैयार है नेचुरल हेयर कलर।

विज्ञापन
How to Make Natural Hair Colour With Coffee For White Hair Know Step by Step Process
hair colour - फोटो : istock

बालों पर लगाने के लिए पहले बालों को अच्छी तरह शैंपू कर साफ कर लें। जब बाल पूरी तरह सूख गए हों तो ब्रश या कंघी की मदद से इस नेचुरल हेयर कलर को बालों में लगाएं और सूखने दें। करीब एक घंटे बाद बालों को धो लें। अगर आप लगातार शैंपू नहीं करतीं बालों में तो ये हेयर कलर दस दिनों तक बालों में बने रहेंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed