फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: दोमुंहे बालों से रहती हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खा

Wed, 09 Nov 2022 01:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 09 Nov 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
Split Ends Home Remedies How To Remove Split Ends At Home With Aloe Vera And Honey Know How To Use
split ends - फोटो : istock

खूबसूरत बालों के लिए लड़कियां कुछ भी करती हैं लेकिन बाल कभी ना कभी टूटने-झड़ने और कमजोर होने से खराब हो ही जाते हैं। कई बार बालों का दोमुंहापन परेशान कर देता है। इससे बाल बिल्कुल बेजान हो जाते हैं और उनमे चमक भी खत्म हो जाती है। दोमुंहे बालों की वजह से बालों का बढ़ना भी बंद हो जाता है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट पर पैसा बर्बाद कर चुके हैं। लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा है। तो अब घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें। स्पिल्ट्स इंड्स से छुटकारा मिल जाएगा।

Split Ends Home Remedies How To Remove Split Ends At Home With Aloe Vera And Honey Know How To Use
frizzy hair - फोटो : istock
दोमुंहे बालों के कारण
बालों के दोमुंहे का कारण बार-बार बाल धोना भी होता है। इसलिए सप्ताह में कोवल दो बार भी बाल धोना चाहिए। बालों को बार-बार धोने से उनमें ड्राईनेस आ जाती है। 

हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं। क्योंकि ज्यादा हीट लगने से बालों का मॉइश्चर खत्म हो जाता है और वो बेजाना होने लगते हैं। लगातार लंबे वक्त तक बालों को ट्रिम ना करवाने से भी बाल दोमुंहे हो जाते हैं। इसलिए समय-समय पर ट्रिम करवाते रहना चाहिए। 

Split Ends Home Remedies How To Remove Split Ends At Home With Aloe Vera And Honey Know How To Use
aloe vera
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से केवल दो मुंहे बालों से ही नहीं बल्कि और भी बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। एलोवेरा जेल अगर आप फ्रेश लेकर लगाएंगी तो ये ज्यादा तेजी से असर दिखाएगा। बस एलोवेरा जेल को लगाने के लिए पत्तियों को तोड़कर जेल को किसी डिब्बे में निकालकर रख लें। फिर इसे पूरे बालों में जड़ से लेकर निचले सिरे तक लगा लें। करीब आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। जिससे कि एलोवेरा जेल बालों और जड़ों में सोख लें। फिर बालों को शैंपू से धो लें। लगातार एलोवेरा जेल को लगाने से बालों में फर्क दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Split Ends Home Remedies How To Remove Split Ends At Home With Aloe Vera And Honey Know How To Use
honey - फोटो : istock
शहद लगाएं

त्वचा के लिए तो शहद बेहद फायदेमंद है। साथ ही शहद बालों को भी फायदा पहुंचाता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और शाइनी भी। साथ ही रूखेपन से होने वाली दोमुंहे बालों की समस्या से निजात मिल जाती है। शहद को बाल में लगाने के लिए इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं।

विज्ञापन
Split Ends Home Remedies How To Remove Split Ends At Home With Aloe Vera And Honey Know How To Use
hair - फोटो : istock

शहद को एक चम्मच दही और आधा चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को बालों से लेकर जड़ों तक में लगाएं। आधे से एक घंटे बाद बालों को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट को लगाने से असर दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed