{"_id":"5a86c6474f1c1bd34b8b9028","slug":"get-rid-of-your-dark-coloured-neck-with-the-help-of-sugar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काली गर्दन को मिनटों में गोरा करेगा चीनी का ये नुस्खा, तरीका बेहद आसान ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
काली गर्दन को मिनटों में गोरा करेगा चीनी का ये नुस्खा, तरीका बेहद आसान
Sun, 18 Feb 2018 01:14 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
dark neck
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपका चेहरा तो बेहद खूबसूरत है लेकिन कपड़ों के बीच छिपी आपकी काली गर्दन आपको अंदर ही अंदर लोगों के सामने शर्मिंदा होने पर मजबूर कर रही है तो घबराइए मत। चीनी का यह आसान उपाय कुछ ही मिनटों में आपको इस परेशानी से निजात दिला सकता है।
2 of 4
dark neck
अक्सर लोग नहाते समय अपनी गर्दन को साफ करने के लिए उसे लगातार रगड़ते रहते हैं। जिसकी वजह से गर्दन का कालापन तो दूर नहीं होता लेकिन वहां की त्वचा लाल होकर काली पड़ जाती है। पर क्या आप जानते हैं चीनी का यह जादुई उपाय कुछ मिनटों में ही आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
3 of 4
काली गर्दन की समस्या को दूर करने के लिए चीनी किसी वरदान से कम नहीं है। काली गर्दन से निजात पाने के लिए चीनी स्क्रब का काम करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गर्दन को पानी से गीला कर लें। उसके बाद लगभग डेढ़ चम्मच चीनी हाथ में लेकर गर्दन को हल्के हाथों से स्क्रब करें। आपको गर्दन पर ये स्क्रब करीब 15 मिनट तक करना है। अब गर्दन को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि आपकी काली गर्दन काफी हद तक साफ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
dark neck
इसके अलावा चीनी का एक और उपाय भी किया जा सकता है। थोड़ी से चीनी को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को ठण्डा करने के बाद इससे गर्दन पर हल्की-हल्की मसाज करें। ऐसा करने से गर्दन का कालापन दूर होने के साथ उसमें चमक भी आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।