फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dry Hair: रूखे बाल भी हो जाएंगे सिल्की और मुलायम, बस अपनाएं ये टिप्स

Thu, 27 Oct 2022 06:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 27 Oct 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
get silky smooth hair at home with this hair mask
hair - फोटो : istock

बाल अक्सर रूखे और बेजान हो जाते हैं। वजह है केमिकल वाले प्रोडक्ट और शैंपू। वहीं सर्दियां शुरू होते ही ये समस्या और बढ़ जाती है। अगर आप भी रूखे और बेजान बालों की समस्या से परेशान रहती हैं और अक्सर बाल शर्मिंदा पैदा कर देते हैं। तो बालों में लगाएं ये हेयर मास्क। अक्सर लड़कियां बालों को सिल्की और स्मूद बनाने के लिए पार्लर का सहारा लेती हैं लेकिन आप चाहें तो घर में भी बालों को सिल्की बना सकती हैं। तो चलिए जानें कौन सा हेयर मास्क आपके बालों को बनाएगा खूबसूरत और मजबूत। 

get silky smooth hair at home with this hair mask
frizzy hair - फोटो : istock

महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम बाल करते हैं। वहीं खूबसूरत बाल हर महिला की ख्वाहिश भी होती है। ऐसे में जब वो किसी दूसरी लड़की के अच्छे बाल देखती हैं तो उन्हें अपने बालों को लेकर बुरा लगता है। आप भी अपने बालों को कम पैसे में सिल्की बना सकती हैं। इसके लिए जरूरत होगी बस इन सामान की। 

get silky smooth hair at home with this hair mask
दही - फोटो : iStock

दही दो चम्मच, मेयोनीज एक कप, शहद एक चम्मच, नारियल का तेल दो चम्मच। इन सारी सामग्री को आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से ले सकती हैं। बस सारी चीजों को अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों को छोड़कर पूरे बालों में लगा लें। इसे पूरा बालों के निचले हिस्से तक लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें। बालों को धोने के लिए किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। सप्ताह में दो बार इस हेयर मास्क को लगाने से बालों में फर्क दिखने लगता है

विज्ञापन
विज्ञापन
get silky smooth hair at home with this hair mask
hair - फोटो : istock
हेयर मास्क है फायदेमंद

हेयर मास्क लगाने से बाल सिल्की हो जाते हैं। जिससे वो उलझकर कम टूटते हैं। दही बालों के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही नारियल का तेल बालों को मजबूत बनाता है। हेयर मास्क लगाने से बालों को मॉइश्चर मिलता है। जिससे वो सिल्की और मुलायम हो जाते हैं। और बाल चमकदार दिखने लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed