फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crack Heal: सर्दियों में फटी एड़ियां करती हैं परेशान तो अपनाएं हींग का ये देसी नुस्खा

Wed, 26 Oct 2022 03:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 26 Oct 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Crack Heels Home Remedies Know How to Take Care Crack Heels With Hing Read More
फटी एड़ियां - फोटो : istock
सर्दियां शुरू होते ही रूखी त्वचा परेशान करने लगती हैं। हाथों-पैरों के साथ ही होंठ फटते हैं। जिस पर क्रीम और तेल लगाने से फायदा मिलता है। लेकिन अक्सर सर्दियों में फटने वाली एड़ियां काफी तकलीफ देती हैं। ये ना केवल पैरों की खूबसूरती खराब करती हैं बल्कि दर्द भी करती हैं। कई बार तो फटी एड़ियों से खून भी निकलने लगता है। जो बेहद तकलीफ देता है। अगर सर्दियों का मौसम शुरू होते ही आप भी एड़ियों के फटने से परेशान रहते हैं। तो इस खास घरेलू नुस्खे को आजमाने से राहत मिलेगा। तो चलिए जानें क्या है वो खास घरेलू नुस्खा।
Crack Heels Home Remedies Know How to Take Care Crack Heels With Hing Read More
फटी एड़ियां - फोटो : istock

हालांकि फटी एड़ियां केवल सर्दियों में ही नहीं कुछ लोगों को हर मौसम में रहती है। जिस पर किसी भी क्रीम या तेल का असर ना के बराबर दिखता है। अगर एड़ियों के इस तरह फटने से परेशान हैं तो हींग का ये देसी नुस्खा लगाकर देखें। 

Crack Heels Home Remedies Know How to Take Care Crack Heels With Hing Read More
हींग - फोटो : Facebook/Asafoetida
ऐसे लगाएं हींग

फटी एड़ियां परेशान करती हैं तो नीम का तेल लें। इस तेल में हींग का बारीक पाउडर डालकर मिला लें। रात को सोने से पहले एड़ियों में हींग मिले नीम के तेल को लगा लें। फिर इस पर पॉलीथीन बांध लें। जिससे कि पैरों की नमी बनी रहे और तेल ना छूटे। सुबह आपको फटी एड़ियों में आराम महसूस होगा। इस तेल को आप रोजाना फटी एड़ियों में लगाएं, जिससे की आराम मिले। फटी एड़ियों पर हींग का ये नुस्खा काफी कारगर साबित होता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crack Heels Home Remedies Know How to Take Care Crack Heels With Hing Read More
शहद - फोटो : Pixabay
और भी हैं देसी नुस्खे

किसी बाल्टी में गर्म पानी लें। फिर इस पानी में शहद मिलाएं और पैर को करीब बीस से पच्चीस मिनट के लिए भिगोकर रखें। तय समय के बाद पैर बाहर निकालकर पोंछ लें और किसी फुट क्रीम से मसाज करें। शहद की मदद से भी फटी एड़ियों से आराम मिलता है। 

विज्ञापन
Crack Heels Home Remedies Know How to Take Care Crack Heels With Hing Read More
केला
केले का गूदा लगाएं

पके केले के गूदे को लेकर फटी एड़ियों पर लगाएं। फिर हल्की मसाज करते हुए करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद पैरों को धो लें। ध्यान रहे कि पैर धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल ना करें। इससे भी फटी एड़ियों में आराम मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed