फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: घर के कामों के बीच पार्लर जाने का नहीं मिला समय, तो इन नुस्खों से चेहरा चमकाएं

Mon, 24 Oct 2022 12:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 24 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
diwali 2022 these face pack can glow your skin at home
दिवाली पर घर में बनाएं फेसपैक - फोटो : instagram/raashiikhanna

घर की गृहिणियों को त्योहार पर बेहद काम होते हैं। खासतौर पर जब दिवाली हो, घर की साफ-सफाई से लेकर खरीदारी तक। सारे काम करने होते हैं। ऐसे में उनका खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। वहीं साफ-सफाई और धूप में निकलने से चेहरे की रंगत खो सी जाती है। टैनिंग और सांवलापन दिखने लगता है। साथ ही थकान भी नजर आती है। ऐसे में त्योहार वाले दिन चेहरे पर रौनक नहीं दिखती। अगर आपके साथ ही ऐसा ही होता है। तो घर में कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से चेहरे को चमका सकती हैं। ये घरेलू नुस्खे ना केवल चेहरे की रौनक वापस लाएंगे बल्कि बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट से चेहरे को नुकसान होने से भी बंचाते हैं। तो चलिए जानें कौन से घरेलू नुस्खे आपकी चेहरे की रौनक को त्योहार के मौके पर वापस लाएंगे। 

diwali 2022 these face pack can glow your skin at home
घर में बनाएं फेसपैक - फोटो : iStock
चावल के आटे से बनाएं लेप

एक चम्मच चावल के आटे को एक चम्मच शहद में मिला लें। साथ में इसमे गुलाब जल की कुछ बूंदे भी डाल लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर आपके पास चावल का आटा नही है तो चावल को भिगोकर पीस लें और इस पेस्ट में सारी चीजों को मिलाकर लेप तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये थोड़ा सूखने लगे तो चेहरे पर मसाज करते हुए इस पैक को छुड़ाएं। इससे त्वचा की डेड स्किन निकलने के साथ ही त्वचा मुलायम बनेगी और निखरी हुई दिखेगी। 

diwali 2022 these face pack can glow your skin at home
सफेद तिल का फेसपैक - फोटो : Pixabay
सफेद तिल से बनाएं फेस पैक

सफेद तिल को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीस लें। इस पेस्ट में हल्दी मिला लें और चेहरे पर लगाएं। तिल का लेप चेहरे पर लगाने से त्वचा पर होने वाले रूखेपन से छुटकारा मिलता है। इस फेसपैक को सर्दियों में लगाने से रूखी त्वचा से राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2022 these face pack can glow your skin at home
केला - फोटो : istock
केले से बनाएं फेसपैक

अगर धूप में निकलने से चेहरे पर टैनिंग का असर बहुत ज्यादा हो गया है। तो केले का फेसपैक लगाएं। इसे बनाने के लिए पके केले को मैश कर लें। साथ में एक चम्मच आटा या बेसन मिला लें। इस फेसपैक को चेहरे पर लगा कर दस मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूखने लगे तो रगड़कर छुड़ा दें। इस फेस पैक से चेहरे की टैनिंग कम होगी और त्वचा में निखार आएगा।

विज्ञापन
diwali 2022 these face pack can glow your skin at home
मसूर दाल से फेशियल - फोटो : istock
मसूर की दाल का फेस पैक

कच्चे दूध में मसूर की दाल को भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूखने लगे तो मसाज कर इसे छुड़ा दें। मसूर की दाल से चेहरे पर फटाफट ग्लो मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed