फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Beauty Tips 2022: दिवाली पर चेहरे की थकान को दूर भगाना है तो लगाएं ये फेसपैक

Mon, 24 Oct 2022 12:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 24 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
diwali beauty tips 2022 get glowing skin with these homemade face pack
diwali beauty tips - फोटो : istock

दिवाली का त्योहार जश्न मनाने का होता है। लेकिन इसके साथ ही काफी सारी भागदौड़ करनी पड़ जाती है। घर की साफ-सफाई से लेकर खरीदारी के चक्कर में महिलाओं को खुद के लिए वक्त ही नहीं मिलता। फिर जब दिवाली के दिन परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर गपशप और तस्वीरें खिंचवाती हैं तो उसमे चेहरे की रौनक गायब दिखती है। इस दिवाली चेहरे की रौनक बनी रहे इसलिए घर में इन फेसपैक को चेहरे पर लगाएं। साथ ही ये उपाय करने से चेहरे की थकान छूमंतर हो जाएगी। तो चलिए जानें कौन से हैं वो घरेलू फेसपैक।

diwali beauty tips 2022 get glowing skin with these homemade face pack
diwali beauty tips - फोटो : istock
ऐसे बनाए फेसपैक

एक चम्मच नारियल के दूध के साथ एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाएं और दस से पंद्रह मिनट तक रहने दें। फिर हल्के से गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। हल्दी त्वचा की समस्याओं को खत्म करने के लिए लगाई जाती है। अगर चेहरे पर टैनिंग और मुंहासे हैं तो ये फेसपैक चेहरे को प्राकृतिक रूप से निखार देगा। 

diwali beauty tips 2022 get glowing skin with these homemade face pack
beauty - फोटो : social media
आंखों की थकान को भगाएं

अगर आप थकी हुईं हैं तो ये बात आंखों से पता चल जाती है। इसलिए आंखों की थकान को दूर करना जरूरी है। इसके लिए आप आंखों पर दस मिनट के लिए खीरे की स्लाइस रखकर लेट जाइए। या फिर चम्मच को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर इसे आंखों में पर रखे। इससे भी आंखों की थकान मिट जाएगी और चेहरा फ्रेश दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali beauty tips 2022 get glowing skin with these homemade face pack
बादाम - फोटो : pixabay
लगाएं बादाम का पेस्ट

कच्चे दूध में बादाम को रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इन सारे बादाम का पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद चेहरा पानी से धो लें। विटामिन ई और मिनरल्स से भरपूर बादाम चेहरे पर असर करता है। इससे निखार मिलता है और त्वचा नर्म, मुलायम बनती है। 

विज्ञापन
diwali beauty tips 2022 get glowing skin with these homemade face pack
face pack - फोटो : iStock
उड़द की दाल से आएगी रौनक

सबसे पहले उड़द की दाल को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी और जरूरत भर का पानी मिक्स करें। तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें और फिर स्क्रब करते हुए चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed