फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Scrub: दिवाली से पहले चेहरा चमकाना है तो लगाएं ये स्क्रब

Sun, 23 Oct 2022 03:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 23 Oct 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
Use These Homemade Scrub For Glowing Skin
scrub

दिवाली के त्योहार पर महिलाएं ढेर सारी तैयारी करती हैं। घर की साज-सज्जा के साथ ही वो खुद को भी तैयार करती हैं। नए कपड़े, ज्वैलरी के साथ ही जरूरी है कि चेहरे पर भी रौनक रहे। अगर आप पार्लर ना जाकर समय और पैसा बचाना चाहती हैं। तो घर में ही इन बनें इन स्क्रब की मदद से चेहरे को चमका सकती हैं। इससे ना केवल चेहरे की डेड स्किन साफ होगी बल्कि चेहरे की त्वचा नर्म और मुलायम भी बनेगी। साथ ही केमिकल वाले प्रोडक्ट से होने वाले नुकसान से भी आपका चेहरा बच जाएगा। तो चलिए जानें किन चीजों से आप घऱ में ही स्क्रब बनाकर तैयार कर सकती हैं। 

Use These Homemade Scrub For Glowing Skin
coffee - फोटो : social media
कॉफी से बनाएं स्क्रब

आधा कप कॉफी, एक चम्मच शहद और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब दस मिनट तक मसाज करने के बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। कॉफी बहुत बढ़िया स्क्रब है। जिससे आप चेहरे और शरीर दोनों के डेड स्किन को साफ कर सकती हैं। 

Use These Homemade Scrub For Glowing Skin
oatmeal
ओटमील स्क्रब

ओटमील स्क्रब भी अच्छा स्क्रब है। इसे बनाने के लिए केले को मैश कर लें। फिर इसमे ओटमील को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्का सूखने दें। फिर धीरे-धीरे मसाज करें और दस मिनट तक छोड़ दें। पानी से चेहरा साफ कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Use These Homemade Scrub For Glowing Skin
scrub

स्क्रब को इस्तेमाल करने से चेहरे की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। जिससे चेहरा चमकने लगता है और त्वचा की असली रंगत दिखने लगती है। अगर आप चाहती हैं कि चेहरे पर ग्लो बना रहे तो सप्ताह में दो बार स्क्रब का प्रयोग करें। इससे चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। साथ ही त्वचा नर्म और मुलायम भी हो जाती है। 

विज्ञापन
Use These Homemade Scrub For Glowing Skin
scrub - फोटो : istock
आटे का स्क्रब 

गेंहू के आटे में दही और हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे भी चेहरे की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed