फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों के साथ ही फलों के छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। फलों के छिलकों का इस्तेमाल स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। फलों के छिलकों का इस्तेमाल कर स्किन में निखार आ सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्किन में निखार लाने के लिए किन फलों का इस्तेमाल करना चाहिए। इन फलों के छिलकों का इस्तेमाल कर आपकी त्वचा चमक उठेगी। अगली स्लाइड्स में जानिए स्किन में निखार लाने के लिए किन फलों के छिलकों का इस्तेमाल करना चाहिए...
{"_id":"600143d06c6ed21d63400b83","slug":"glowing-skin-tips-beauty-tips-in-hindi-fruits-peel-for-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन फलों के छिलके का इस्तेमाल कर स्किन में आएगा निखार, चमक उठेगी त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
इन फलों के छिलके का इस्तेमाल कर स्किन में आएगा निखार, चमक उठेगी त्वचा
Fri, 15 Jan 2021 01:09 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब के छिलके- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सेब के छिलके
- सेब के छिलके स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। स्किन संबंधित समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए सेब के छिलके का पाउडर बना लें और इस पाउडर को ओट्स और दही में मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आने लगता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संतरा के छिलके
- स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप संतरा के छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। स्किन को चमकदार बनाने के लिए संतरे के छिलके को सूखा लें और फिर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर में दही मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
पपीता के छिलके
- पपीता के छिलके स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पपीते के छिलके को पीसकर नींबू मिला लें और इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से स्किन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केले के छिलके
- केले में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। त्वचा में निखार लाने के लिए केले के छिलकों को चेहरे पर लगाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।