{"_id":"5ffb12278ebc3e2f2338a276","slug":"glycerine-benefits-of-face-and-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में ग्लिसरीन लगाने के हैं ढेरों फायदे, खूबियां जान नहीं कर पाएंगे अनदेखा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सर्दियों में ग्लिसरीन लगाने के हैं ढेरों फायदे, खूबियां जान नहीं कर पाएंगे अनदेखा
ग्लिसरीन को बहुत सारे लोग केवल इसीलिए जानते हैं कि फिल्मों और टीवी के कलाकार इसका इस्तेमाल नकली आंसू निकालने के काम में लाते हैं। लेकिन गाढा, चिपचिपा, तरल, पारदर्शी ये पदार्थ बहुत सारी खूबियों को साथ लिए होता है। जिसके इस्तेमाल से त्वचा की बहुत सारी समस्याओं को खत्म किया जा सकता है। झुर्रियों से लेकर फाइन लाइंस, चेहरे पर दिखने वाले पैचेस जैसी समस्याओं को ये छूमंतर कर देता है। तो चलिए जानें ग्लिसरीन लगाने से त्वचा को क्या-क्या फायदे होते हैं।
2 of 5
glycerine
- फोटो : pixabay
ग्लिसरीन में इतने सारे गुण पाए जाते हैं कि इसे ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। ये रूखी त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन इसे हर तरह की त्वचा पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जानिए कहां से आया ग्लिसरीन
ग्लिसरीन एक ऐसा तरल पदार्थ है जिसे स्वीडन के एक वैज्ञानिक ने गलती से खोजा था। जब वो जैतून के तेल के मिश्रण को गर्म कर रहे थे। ग्लिसरीन एल्कोहल और पानी दोनों में ही घुलनशील है। इसे त्वचा से जुड़ी समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण
गुलाब जल और ग्लिसरीन दोनों ही फायदेमंद होता है त्वचा के लिए। जब ये दोनों मिल जाते हैं तो इसे लगाने से त्वचा का रूखापन दूर होता है। साथ ही डेड स्किन, एंटी एजिंग, कील-मुंहासे भी दूर होते हैं। जिससे इसे लोग सीधे त्वचा पर लगाना पसंद करते हैं। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में।
विज्ञापन
5 of 5
Beauty TIps
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के लिए क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लिसरीन को सीधे त्वचा पर इस्तेमाल करने के बजाय अन्य चीजों में मिलाकर लगाना ज्यादा फायदेमंद है। आप रोजाना के रूटीन में इन तीनों चीजों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।