Hair Care Tips: गर्मी के मौसम में करनी है बालों में मसाज तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप गर्मियों में सही तरह से हेयर ऑयलिंग नहीं करेंगे तो आपके बाल झड़ने लगेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्म तेल का इस्तेमाल न करें
अगर आप तेज गर्मी में गर्म तेल से ही बालों में मसाज करेंगे तो इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में हल्का गुनगुना तेल ही मसाज के लिए इस्तेमाल करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है।
रात भर न लगाएं
गर्मी के मौसम में कभी भी रात भर तेल नहीं लगाना चाहिए। ये बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है। इस मौसम में शैंपू करने से सिर्फ दो घंटे पहले ही तेल से मसाज करें। इसी से आपके बाल मजबूत बने रहेंगे।
हल्के हाथ से करें मसाज
हेयर ऑयल लगाते वक्त अगर आप टाइट हाथों से मसाज करेंगे तो इससे बालों की जड़े कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में जब भी गर्मी में बालों में मसाज करें तो हल्के हाथों का ही इस्तेमाल करें। इससे बाल टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है।
कंघी न करें
हेयर ऑयल के बाद स्कैल्प काफी मुलायम हो जाती है। ऐसे में अगर आप हेयर ऑयलिंग के बाद तुरंत कंघी करेंगे तो इससे बाल जड़ से टूटने लगेंगे। ऐसे में हमेशा बाल धोने के कुछ देर बाद ही कंघी करें।