फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: धूप से चेहरे पर आया कालापन तो टमाटर से बने इन फेस पैक का करें इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा

Tue, 28 May 2024 01:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 28 May 2024 01:14 PM IST
सार

अगर तेज धूप से आपका चेहरा भी काला हो गया है तो टमाटर से बने फेस पैक का इस्तेमाल करके आप इस कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to use tomato for skin care in hindi
टमाटर से बनाएं फेस पैक - फोटो : Pexel

Skin Care Tips: नौतपा की वजह से कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हुआ जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों तो सचेत रहने की सलाह दे रहा है। इस भीषण गर्मी की वजह से न सिर्फ लोगों की सेहत खराब हो रही है, बल्कि इसका खराब असर लोगों की त्वचा पर भी दिखने लगा है।



धूप से लोगों का चेहरा काला पड़ रहा है। इससे बचने के लिए लोग पार्लर जाकर कई प्रकार के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। अगर आपका चेहरा भी धूप से काला पड़ रहा है और आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही टमाटर से इस्तेमाल से चेहरे के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको टमाटर की मदद से फेस पैक बनाना सिखाएंगे, ताकि आपका चेहरा भी चमक सके। 

Skin Care Tips how to use tomato for skin care in hindi
टमाटर से बनाएं फेस पैक - फोटो : iStock
टमाटर, नींबू और चंदन

ये तीनों ही चीजें हर घर में आसानी से मिल जाती हैं। इससे पैक बनाने के लिए एक कटोरी में तीनो चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कुछ समय के बाद इसे पानी से साफ कर लें। 

 

Skin Care Tips how to use tomato for skin care in hindi
टमाटर से बनाएं फेस पैक - फोटो : iStock


टमाटर, दूध और एलोवेरा

इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में टमाटर मैश करके डालें। इसके बाद इसमें दूध और एलोवेरा जेल मिलाएं। 15 मिनट इस पैक को चेहरे पर लगाएं और फिर इसका असर देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to use tomato for skin care in hindi
टमाटर से बनाएं फेस पैक - फोटो : iStock



टमाटर और एवोकाडो

एवोकाडो भले ही महंगा आता है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल स्किन केयर में करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए बस टमाटर और एवोकाडो को मैश करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इस पैक का असर देखें। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to use tomato for skin care in hindi
टमाटर से बनाएं फेस पैक - फोटो : iStock


टमाटर और बेसन

बेसन तो हर रसोई में मिल ही जाता है। ऐसे में सबसे पहले एक कटोरी में टमाटर को मैश करके लें। अब इस कटोरी में बेसन डालकर इसका पैक तैयार करें। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाने से ही आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed