फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Beauty Tips: शादी में बचे हैं कुछ दिन तो ऐसे रखें त्वचा का ध्यान, खास दिन पर निखर उठेगा चेहरा

Tue, 28 May 2024 08:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 28 May 2024 08:40 AM IST
सार

अगर आप अपनी शादी में दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो घर पर ही एक सिंपल से स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने की शुरुआत आज से ही कर दें। 

विज्ञापन
Wedding Beauty Tips skin care routine for bride to be in hindi
Wedding Beauty Tips - फोटो : katrinakaif Verified/insta

Wedding Beauty Tips: लड़कियां चाहे कितना भी स्किन केयर से दूर रह लें, लेकिन जब उनकी शादी तय होती है तो हर लड़की इस कोशिश में लग जाती है कि उनका चेहरा शादी से दिन खिला-खिला रहे। इसके लिए वो बालों से लेकर पैरों की उंगलियों तक का खास ध्यान रखती हैं।



इस दौरान वो तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं, ताकि शादी से दिन लोगों की नजर उनपर से हट ना पाए लेकिन कई बार बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और काम के बोझ की वजह से इन ट्रीटमेंट का अच्छा असर चेहरे पर नहीं होता है।

ऐसे में हर होने वाली दुल्हन को स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने के साथ-साथ घर पर ही एक सिंपल का स्किन केयर रूटीन भी फॉलो जरूर करना चाहिए। अगर आपकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली है, तब तो स्किन केयर रुटीन फॉलो करना आपके लिए बेहद जरूरी होता है ताकि शादी से दिन किसी की नजरें आप पर से हटें ही नहीं। 

Wedding Beauty Tips skin care routine for bride to be in hindi
Wedding Beauty Tips - फोटो : iStock

गुलाब जल का करें इस्तेमाल

गुलाब जल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को गुलाबी निखार देते हैं। ऐसे में अपनी शादी से पहले त्वचा पर इसका इस्तेमाल जरूर करें। इसके इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट भी रहती है। 

Wedding Beauty Tips skin care routine for bride to be in hindi
Wedding Beauty Tips - फोटो : istock

हर रोज करें क्लींजर का इस्तेमाल

चेहरे से गंदगी को साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल मुक्त क्लींजर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा गहराई से ना सिर्फ साफ होगी, बल्कि साथ ही में इससे चेहरे के पोर्स भी खुल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Beauty Tips skin care routine for bride to be in hindi
Wedding Beauty Tips - फोटो : istock

चेहरे पर लगाएं ये क्रीम

विटामिन ई फेस क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे की कई परेशानियां दूर होंगी। ये आपके चेहरे को नरिश करने का काम भी काफी अच्छे से करती है। 

विज्ञापन
Wedding Beauty Tips skin care routine for bride to be in hindi
Wedding Beauty Tips - फोटो : istock

फेशियल ऑयल

अगर आपको ये समझ नहीं आता कि चेहरे के लिए आप किस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। दरअसल,  टी ट्री प्युरिफाई फेशियल ऑयल चेहरे की कई परेशानियों को जड़ से खत्म करता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed