{"_id":"66d96f4b418402d46b069b5d","slug":"hair-care-tips-simple-home-remedies-for-split-ends-hair-in-hindi-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care Tips: दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें, आसान है इनके इस्तेमाल का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care Tips: दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें, आसान है इनके इस्तेमाल का तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:40 PM IST
सार
अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस परेशानी से बिना पैसे खर्च किए राहत पा सकें।
विज्ञापन
1 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Hair Care Tips: बदलते मौसम की वजह से लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां काफी ज्यादा होती हैं। इसके लिए वो बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे राहत भी मिलती है। त्वचा का ध्यान रखते-रखते अक्सर लोग अपने बालों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जबकि बदलता मौसम बालों पर भी गहरा असर डालता है। इस मौसम में बालों का झड़ना और बालों का रूखापन तो जैसे बेहद ही आम बात है।
बालों के रूखेपन की वजह से ही बाल नीचे से दोमुंहे होने लगते हैं, जिसकी वजह से इनकी ग्रोथ रुक जाती है। अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस परेशानी से बिना पैसे खर्च किए राहत पा सकें। आप बस कुछ चीजों के इस्तेमाल से इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें
- फोटो : iStock
नारियल तेल
अगर आपके बाल नीचे से दोमुंहे हो गए हैं तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और नमी को लॉक करने में मदद करता है। इससे दोमुंहे बाल कम होते हैं और इनका रूखेपन में भी कमी आती है। इसे आप बाल धोने से पहले जड़ों से लेकर बालों के छोर तक पर अच्छी तरह से लगा सकते हैं।
3 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें
- फोटो : istock
अंडे का मास्क
अगर आपको अंडे के इस्तेमाल से किसी तरह से कोई आपत्ति नहीं है तो एक अंडे को फेंटें और उसमें जैतून का तेल और शहद मिलाकर बालों पर लगाएं। हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को 30 मिनट बाद धो लें। ये डैमेज बालों को सही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
अगर आपके घर में एलोवेरा जेल उपलब्ध है तो आप एलोवेरा जेल को बालों के सिरों पर लगाएं और 20-30 मिनट के बाद धो लें। एलोवेरा जेल दोमुंहे बालों से राहत दिलाता है।
विज्ञापन
5 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें
- फोटो : istock
शहद
स्किन केयर के साथ-साथ आप बालोंं की मरम्मत के लिए भी शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो बालों में नमी बनाए रखता है और उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। इसके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।