{"_id":"66d9299d3e173ee089098e98","slug":"how-to-get-rid-of-skin-itching-in-hindi-home-remedy-for-itching-in-monsoon-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Remedy For Itching: बारिश में भीगने के बाद त्वचा पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Home Remedy For Itching: बारिश में भीगने के बाद त्वचा पर हो रही है खुजली तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
Home Remedy For Itching: बारिश के मौसम की जब शुरुआत होती है, तो हर कोई काफी खुश हो जाता है। इसी मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन बारिश का मौसम अपने साथ कई ऐसी परेशानियां लेकर आता है, जिसका तत्काल समाधान करना जरूरी हो जाता है। इस मौसम में त्वचा संबंधी दिक्कतें लोगों को काफी परेशान कर देती हैं।
दरअसल, बारिश में भीगने के बाद त्वचा पर खुजली होना आम समस्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश में त्वचा गंदगी, बैक्टीरिया और नमी के संपर्क में आती है, जिसकी वजह से त्वचा पर खुजली और जलन होने लगती है। अगर सही वक्त पर इसका इलाज न किया जाए तो ये परेशानी बढ़ भी जाती है।
ऐसे में बारिश में भीगने के बाद अगर आपकी त्वचा पर भी खुजली हो रही है तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
2 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके
- फोटो : freepik
नीम का पानी
अगर आप बारिश के पानी में भीग गए हैं तो और उस वजह से आपके शरीर पर खुजली हो रही है तो नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाएं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा की खुजली कम करने में मदद कर सकते हैं।
3 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो इसकी फ्रेश पत्तियां लेकर उससे त्वचा पर लगाएं। ये त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा, जिससे खुजली कम होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके
- फोटो : iStock
बेकिंग सोडा
इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। दरअसल, बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर उसे खुजली वाली जगह पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगे रहने दें, फिर धो लें। यह खुजली को कम करने में मददगार है।
विज्ञापन
5 of 7
खुजली दूर करने के आसान तरीके
- फोटो : iStock
नारियल तेल
हर घर में नारियल का तेल आसानी से मिल जाता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा की खुजली को कम करने का काम करते हैं। अगर बारिश में भीगने के बाद त्वचा को साफ करके आप नारियल तेल लगाने का इस्तेमाल करेंगे तो इससे खुजली कम हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।