सब्सक्राइब करें

Hair Care: चुकंदर के पानी से बालों को मिलेगी मजबूती, सफेद बाल होंगे नेचुरली कलर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 19 Dec 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
hair care tonic made by beetroot water share by actress juhi parmar
hair - फोटो : istock

चेहरे की खूबसूरती केवल चमकदार त्वचा से ही नहीं होती बल्कि बाल भी होते हैं। लंबे, घने, सिल्की बाल खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। जब बाल झड़ने और सफेद होने लगते हैं तो हर महिला परेशान हो जाती है। बालों को मजबूती देने और कलर करने के कई सारे घरेलू नुस्खें हैं। जिन्हें आजमाने से फायदा पहुंचता है। 

बाजार में वैसे तो कई सारे प्रोडक्ट आते हैं जो बालों की देखभाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी बाल झड़ते और टूटते हैं। इसलिए आप चाहें को खास घर के बने टॉनिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर के पानी से बना ये टॉनिक बालों को नई जान देता है। तो चलिए जानें कैसे बनाये हेयर टॉनिक।

Trending Videos
hair care tonic made by beetroot water share by actress juhi parmar
hair - फोटो : istock
बालों के इस टॉनिक का नुस्खा टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने फैंस के साथ साझा किया है। जिसमे वो बालों को लंबा और घना बनाने का तरीका बता रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hair care tonic made by beetroot water share by actress juhi parmar
beetroot - फोटो : Pixabay
हेयर टॉनिक बनाने के लिए जरूरत है एक कटा हुआ चुकंदर, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक कप पानी, एक चम्मच गुलाब जल। 
hair care tonic made by beetroot water share by actress juhi parmar
चुकंदर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और टुकड़ों के काट लें। फिर किसी बर्तन में पानी गर्म करें और इसमे कटे हुए चुकंदर के टुकड़े डाल दें और कुछ देर तक पकने दें। फिर गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो छान लें। पानी को छानकर इसमे तय मात्रा में गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर कर रख लें। 

विज्ञापन
hair care tonic made by beetroot water share by actress juhi parmar
लंबे और घने बाल - फोटो : istock

तैयार हेयर टॉनिक को बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथों से पूरे सिर की मसाज करें। नियमित रूप से सिर की मसाज करने से बालों की ग्रोथ में सुधार होता है और बाल मजबूत हो जाते हैं। साथ ही बालों में चमक आती है और नेचुरली कलर हो जाता है। आप चाहें तो इसे शैंपू करने के एक घंटा पहले लगाकर बालों को धो लें। इससे भी ये टॉनिक फायदा पहुंचाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed