त्वचा की देखभाल में नाइट स्किन केयर रूटीन का खास योगदान रहता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में जब त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है तो देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है। रात के समय चेहरे की थोड़ी सी देखभाल बिना वजह निकलने वाले एक्ने और डल स्किन की समस्या को दूर करती है। तो चलिए कैसे करें सोने से पहले स्किन की देखभाल।
Night Skin Care: रोजाना सोने से पहले करें ये काम, चमकने लगेगी त्वचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। दिनभर की धूल-मिट्टी त्वचा पर जमी रहती है। जिससे चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी रहता है। अगर आपने चेहरे पर मेकअप लगा रखा है तो जरूरी है कि उसे अच्छी तरह से उतार दें। जिससे कि त्वचा पर जमा मेकअप प्रोडक्ट अच्छी तरह से साफ हो जाएं।
चेहरे को क्लीन करने के लिए दूध का इस्तेमाल करें। इससे ना केवल चेहरे की गंदगी साफ होगी बल्कि त्वचा नेचुरल ही मॉइश्चराइज हो जाएगी। कॉटन बॉल्स को दूध में भिगोकर इससे पूरे चेहरे को साफ करें। त्वचा साफ होने के साथ ही मुलायम भी हो जाएगी।
सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन की समस्या से बचना है तो त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इससे त्वचा पर जमी ड्राई स्किन हट जाती है और चेहरा स्मूद दिखने लगता है। सप्ताह में दो से तीन बार एक्सफोलिएट करना जरूरी है। जिससे कि अतिरिक्त मॉइश्चर की वजह से चेहरे पर जमा गंदगी आसानी से निकल जाएं।
त्वचा को साफ करने के लिए ओट्स बेहतरीन विकल्प है। ओट्स में दूध या नारियल का तेल मिलाकर त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें और चेहरा धो लें।