फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है लकड़ी की कंघी, जानें इसे इस्तेमाल करने के लाभ

Mon, 03 Jun 2024 09:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Jun 2024 09:12 AM IST
सार

अगर आप बाल झाड़ने में लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। ऐसे में आइए आपको इसके लाभ बताते हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Wooden Comb Benefits for hair lakdi ki kanghi use karne ke fayde
Wooden Comb Benefits - फोटो : instagram

Wooden Comb Benefits: हर किसी के स्टाइल में उनके बाल एक अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन बदलते मौसम में बालों का झड़ना तो जैसे बेहद ही आम बात है। इसी वजह से लोग और खासतौर पर महिलाएं कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेकर अपने बालों का ध्यान रखती हैं।



जरूरी नहीं है कि इन ट्रीटमेंट का आपके बालों पर अच्छा असर दिखाई दे। कई बार ये बालों को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके बालों की कई समस्याएं कम हो सकती है।

दरअसल, हर कोई बाल को संवारने के लिए कंघी का इस्तेमाल करता है। लोग ध्यान नहीं देते लेकिन कंघी की क्वालिटी आपके बालों पर गहरा असर डालती है। ऐसे में अक्सर विशेषज्ञ लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। जी हां, बाल कंघी करने के लिए लकड़ी की कंघी को ही सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं, जो बालों से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर करते हैं। 

Hair Care Wooden Comb Benefits for hair lakdi ki kanghi use karne ke fayde
hair care - फोटो : istock

बालों की उलझन होगी दूर

प्लास्टिक की कंघी से बालों की उलझन दूर तो हो जाती है, लेकिन बाल वापस से फ्रिजी हो जाते हैं, जिसके बाद बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर आप लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करेंगे तो बालों को सुलझाने में दिक्कत नहीं होगी और ना ही बाल झड़ेंगे। 

Hair Care Wooden Comb Benefits for hair lakdi ki kanghi use karne ke fayde
hair care
ब्लड सर्कुलेशन होगा सही

लकड़ी की कंघी के इस्तेमाल से स्कैल्प की मालिश होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे सिर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Wooden Comb Benefits for hair lakdi ki kanghi use karne ke fayde
hair care

नमी रहती है बरकरार

सिर के स्कैल्प से कई प्रकार के नेचुरल ऑयल निकलते हैं, ऐसे में लकड़ी की ये कंघी इस ऑयल को बालों में बराबर बांटने का काम करती है। ये ऑयल बालों में प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। इसी के चलते बालों में प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है। 

विज्ञापन
Hair Care Wooden Comb Benefits for hair lakdi ki kanghi use karne ke fayde
hair care

इंफेक्शन के खतरे को करती है कम

लकड़ी की कंघी में कई प्रकार के नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जोकि सिर पर होने वाले इंफेक्शन के खतरे को कम कर देते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed