फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Mask For Healthy Hair: झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू हेयर मास्क

Fri, 13 Sep 2024 10:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 13 Sep 2024 10:48 AM IST
सार

अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो यहां हम आपको एक ऐसे घरेलू हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों को झड़ने से रोकेगा।

विज्ञापन
Hair Mask For Healthy Hair how to control hair fall with home remedy hair mask
झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : freepik

Hair Mask For Healthy Hair: बदलते मौसम और खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर लोगों की त्वचा और बालों पर पड़ता है। त्वचा का ध्यान तो हममे से ज्यादातर लोग रख लेते हैं लेकिन परेशानी खड़ी होती है बालों की समस्याएं आने पर। हर किसी के लिए उसके बाल काफी अहम होते हैं, लेकिन खराब खानपान और मौसम में बदलाव की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।



अगर सही समय पर बालों का झड़ना न रोका जाए तो इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ भी सकती है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो यहां हम आपको एक ऐसे घरेलू हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों को झड़ने से रोकेगा। इस हेयर मास्क में कई ऐसी चीजें डाली गई हैं, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में सहायक हैं। 

Hair Mask For Healthy Hair how to control hair fall with home remedy hair mask
झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : istock

हेयर मास्क बनाने का सामान

  • अंडा – 1 
  • ऑलिव ऑयल - 2 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल – 2 चम्मच

 

Hair Mask For Healthy Hair how to control hair fall with home remedy hair mask
झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : istock

हेयर मास्क बनाने का तरीका

पहला स्टेप-  इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में अंडा फोड़ें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें।

दूसरा स्टेप - अंडा फेंटने के बाद इसमें जैतून का तेल मिलाएं। दोनों चीजों को एक साथ सही से मिक्स करें, ताकि इसका मिश्रण सही से तैयार हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Mask For Healthy Hair how to control hair fall with home remedy hair mask
झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : Freepik.com

तीसरा स्टेप-  शहद एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है और स्कैल्प की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में इसे अपने हेयर मास्क में सही से मिक्स करें। 

चौथा स्टेप-  सबसे आखिर में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट सही से मिक्स करें और इसे लगाने की तैयारी शुरू करें।  

विज्ञापन
Hair Mask For Healthy Hair how to control hair fall with home remedy hair mask
झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू हेयर मास्क - फोटो : iStock

ऐसे बालों में लगाएं

हेयर मास्क को ब्रश या हाथों से बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे आप आसानी से बालों में 30-40 मिनट तक लगा रहने दे सकते हैं। इसके बाद हल्के शैंपू और गुनगुने पानी से बाल धो लें। मास्क लगाने के बाद बालों में तत्काल हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल नहीं करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed