Hair Removal Tips: महिलाएं निखार लाने और सुंदर दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी टिप्स को अपनाती हैं। चेहरे पर आए अनचाहे बालों को हटाने के लिए तरह तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। पुरुषों की तरह महिलाओं के अपर लिप्स पर भी बाल होते हैं, जो तुलना में छोटे होते हैं। इससे महिलाओं की खूबसूरती कम हो जाती है।
Hair Removal Tips: रसोई की इन चीजों से हटाएं अपर लिप्स के बाल, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू का रस
अनचाहे बालों से चेहरे की खूबसूरती को कम होने से बचाने के लिए ब्लीचिंग क्रीम के तौर पर आलू के रस का उपयोग करें। आलू को काटकर मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को कपड़े में डालकर अच्छी तरह से निचोड़कर रस निकाल लें। रात में सोने से पहले आलू का रस लगाएं और रात भर लगा रहने दें। सुबह चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को कम से कम तीन बार दोहराएं।
आटा, हल्दी और दूध
अनचाहे बालों को हटाने के लिए एक बड़ा चम्मच गेहूं का आटा, एक चम्मच कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी को मिलाकर उबटन बना लें। इसे अपर लिप्स पर लगाकर सूखने दें। बाद में पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में तीन-चार तीन दोहराएं।
दूध और हल्दी
दूध और हल्दी बहुत काम के होते हैं। एक चम्मच दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अप्पर लिप्स पर लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें। इससे अपर लिप्स पर बाल नहीं नजर आते हैं और त्वचा साफ व चमकदार दिखने लगती है।
चीनी
अपर लिप्स के बालों को हटाने के लिए चीनी का उपयोग कर सकते हैं। पैन में एक बड़ा चम्मच चीनी और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ी होने तक चलाएं। अब इसे अपर लिप्स पर लगा लें। ध्यान रखें कि यह बहुत अधिक गर्म न हो। 15 मिनट तक अपर लिप्स पर चीनी का पेस्ट सूखने दें, फिर पानी से धो लें। हर दूसरे दिन इसे लगा सकते हैं।