फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: हर कोई पूछेगा चमकते बालों का राज, बस इस्तेमाल कर लें ये हेयर मास्क

Thu, 09 May 2024 01:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 09 May 2024 01:33 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों के साथ भी कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
homemade hydrating hair masks for summer garmiyo me balon ke liye hair mask
बालों के लिए लाभदायक हैं ये हेयर मास्क - फोटो : iStock
Hair Care Tips: मई के महीने में धूल भरी हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विभाग की तरफ से भी हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले खुद का काफी ध्यान रखना पड़ रहा है। इस मौसम में ज्यादातर लोग अपनी त्वचा का तो ध्यान रख लेते हैं लेकिन वो बालों की तरफ ध्यान नहीं देते जबकि धूल भरी आंधी और तेज धूप बालों को भी काफी नुकसान पहुंचाती है।


गर्मी के इस मौसम में अगर आप अपने बालों का ध्यान नहीं रखेंगी तो इनकी चमक खो सकती है। बहुत से लोग बालों का ध्यान रखने के लिए सैलून जाते हैं लेकिन हर किसी के लिए वहां जाकर हेयर ट्रीटमेंट लेना आसान नहीं होता। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे हाइड्रेटिंग मास्क के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से कुछ रुपये खर्च करके तैयार कर सकते हैं। ये सभी हेयर मास्क आपके बालों की चमक बरकरार रखने के लिए मददगार रहेंगे। 
homemade hydrating hair masks for summer garmiyo me balon ke liye hair mask
बालों के लिए लाभदायक हैं ये हेयर मास्क - फोटो : iStock

जैतून का तेल और अंडा

अगर आपको अंडे का इस्तेमाल करने में कोई परहेज नहीं है तो सबसे पहले अंडे को फोड़कर उसका पीला भाग हटा दें। अब इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिक्स करें। अब इसका मास्क तैयार करके आप अपने बालों में लगा सकते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद हैं। 

homemade hydrating hair masks for summer garmiyo me balon ke liye hair mask
बालों के लिए लाभदायक हैं ये हेयर मास्क - फोटो : iStock

केला और दही

बालों की चमक बढ़ाने के लिए इसे सबसे बेस्ट हेयर मास्क माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले केला मैश करके उसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को सही से बालों में लगाएं। आधे घंटे के बाद बाल धो लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
homemade hydrating hair masks for summer garmiyo me balon ke liye hair mask
बालों के लिए लाभदायक हैं ये हेयर मास्क - फोटो : iStock

एलोवेरा जेल और नारियल का तेल

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, ये बालों के लिए काफी असरदार होता है। इसे तैयार करने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल लेकर उसमें नारियल का तेल मिक्स करें। अब इसे सही से बालों में लगाएं। कुछ ही बार इस्तेमाल करने से आपको इसका असर दिखेगा। 

विज्ञापन
homemade hydrating hair masks for summer garmiyo me balon ke liye hair mask
बालों के लिए लाभदायक हैं ये हेयर मास्क - फोटो : iStock

नारियल का दूध और शहद

आपको बाजार में नरियल का दूध आसानी से मिल जाएगा। वहीं शहद तो हर घर में मिल ही जाता है। इससे हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले इन दोनों चीजों को मिलाकर सही पेस्ट तैयार करें। अब इसे ब्रश की मदद से बालों के छोर से लेकर जड़ों तक में लगाएं। इसमे मौजूद तत्व आपके बालों को पोषण देने का काम करेंगे, जिससे बाल कम झड़ेंगे और इनकी चमक बढ़ेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed