{"_id":"64fda20e0567956ed50cb745","slug":"skin-care-tips-during-travelling-to-keep-your-skin-healthy-in-hindi-2023-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care: यात्रा के दौरान भी चाहिए दमकती त्वचा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना स्किन भी करेगी 'सफर'","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care: यात्रा के दौरान भी चाहिए दमकती त्वचा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना स्किन भी करेगी 'सफर'
Skin Care Routine: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे घूमना-फिरना पसंद नहीं होगा। आज के समय में तो जैसे ही लोगों को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ी सी राहत मिलती है तो वो अपने परिवार संग घूमने निकल जाते हैं। ठीक इसी तरह बैचलर्स भी अपने दोस्तों के साथ घूमने का मौका तलाशते रहते हैं। घूमने का प्लान बनाना तो बेहद आसान है लेकिन ट्रिप के दौरान अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।
दरअसल, सफर के दौरान मिलने वाली धूप, धूल, मिट्टी और बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में एक्ने, ब्रेक आउट, सन बर्न, डार्क स्पॉट का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद ट्रैवलिंग के दौरान आपकी स्किन सफर नहीं करेगी। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी और कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
2 of 5
skin care
- फोटो : istock
साथ में रखें ट्रैवल साइज स्किन केयर प्रोडक्ट
अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो भी उन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को हमेशा अपने साथ ही रखें। अगर आपके स्किन केयर प्रोडक्ट के ट्रैवल साइज पैकेट नहीं आते तो आपको इसके लिए बाजार में पैकेट्स मिल जाएंगे, जिनमें आप अपने प्रोडक्ट कैरी कर सकते हैं।
3 of 5
skin care
साथ में रखें मॉइस्चराइजर
अपने साथ हर हालत में मॉइस्चराइजर जरूर रखें। दरअसल, बदलते मौसम की वजह से त्वचा की नमी खो जाती है। ऐसे में मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को सही रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
SKIN CARE
इस्तेमाल करते रहें सनस्क्रीन
भले ही आप रोड ट्रिप पर हों लेकिन तब भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
mask
- फोटो : instagram
शीट मास्क को रखें पास
अपने साथ हमेशा शीट मास्क रखें। ये स्किन को हाइड्रेट तो करता ही है और साथ में चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देता है। इसका इस्तेमाल आप ट्रेन और बस में भी कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।