माधुरी दीक्षित 15 मई यानी कि आज पूरे 53 साल की हो गईं लेकिन उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वो 30 की उम्र से ज्यादा की हैं। हमेशा ही अपने ग्रेसफुल लुक से फैंस के दिलों पर राज करने वाली माधुरी अभिनेत्री रेखा और हेमामालिनी की तरह हैं जो दिनोंदिन अपनी बढ़ती खूबसूरती से सबको हैरान कर रही हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है कि वो पहले से ज्यादा जवां हो गई हैं। माधुरी की इस खूबसूरती का राज है उनका रूटीन जिसमे वो अपनी फिटनेस और त्वचा का पूरा ख्याल रखती हैं। आगे की स्लाइड में जानिए क्या है माधुरी की खूबसूरती का राज।
Madhuri Dixit Birthday: 53 की उम्र में भी 30 की दिखती हैं माधुरी दीक्षित, ये है उनकी खूबसूरती का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और परफेक्ट फिगर का राज है डांस। खुद को मेंटेन रखने के लिए वो रोजाना डांस करती हैं। माधुरी कहती हैं कि वो हमेशा ही अपनी सेहत को लेकर सजग हैं। खानपान और एक्सरसाइज को लेकर मैं कभी कोई समझौता नहीं करती हूं। शरीर को फिट रखना है तो इसके लिए जरूरी है नियमित मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज।
माधुरी दीक्षित मानती हैं कि फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही सही खानपान भी जरूरी है। माधुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जापानी खाना काफी पसंद है। आमतौर जापानी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए उबला हुआ, भुना हुआ, सेंका हुआ अथवा हल्का तला भोजन करते हैं। इसलिए खाने में वो जापानी तकनीक को आजमाती हैं। इसमें टोफू, मिश्रित सब्जियां और मशरूम आदि प्रमुख हैं। इनसे मेरे शरीर को उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।
माधुरी खानपान का बहुत ध्यान रखती हैं। वो हर्बल चाय पीती हैं और नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करती हैं। नारियल पानी शरीर की सभी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। ये शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है क्योंकि इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम भी होता है। माधुरी दिनभर में कई बार खाने पर भरोसा करती हैं। उनका कहना है कि एक बार खाने की बजाय पांच से छह बार हल्का खाना चाहिए।
माधुरी अपनी फिटनेस और खानपान के साथ सही मेकअप से खुद को खूबसूरत दिखाती हैं। माधुरी चेहरे पर स्किन टोन से मैच करता बेस लगाती हैं। नाक को पतला दिखाने के लिए हल्का डार्क शेड का फाउंडेशन दोनों तरफ लगाती हैं। माधुरी का चेहरा ओवल शेप में है, इसलिए वे अपनी चीक बोंस के नीचे गहरे रंग का फाउंडेशन लगाकर हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं। आंखों को डार्क ब्राउन कलर से डीप सेट करके वे उस पर ड्रेस से मैचिंग आईशैडो लगाती हैं।