{"_id":"5e5364b88ebc3ef3997018f0","slug":"holi-2020-hair-care-tips-before-playing-color","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2020: रंग खेलने से पहले बालों में शैंपू करना है जरूरी साथ ही इन बातों का ध्यान भी रखें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi 2020: रंग खेलने से पहले बालों में शैंपू करना है जरूरी साथ ही इन बातों का ध्यान भी रखें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
होली 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। जिसमें सारे मिलकर एक साथ उत्साह और उमंग के साथ रंग खेलते हैं। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है। लोगों में होली खेलने को लेकर उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन रंगों की मस्ती में डूबने से पहले अपनी सेहत खासतौर पर त्वचा और बालों का ख्याल जरूर रखें। क्योंकि रंगों का सबसे बुरा असर बालों पर ही पड़ता है। जिसकी वजह से इनमें ड्राइनेस हो जाती है और बाल झड़ना भी शुरू कर देते हैं। तो चलिए जानें कि होली खेलने से पहले किस तरह से बालों की देखभाल करें।
2 of 5
होली 2020
- फोटो : social media
सबसे पहली बात जब भी आप बाहर होली खेलने जाएं तो बालों को खुला न छोड़ें। खुले बालों में रंग आसानी से आपके बालों के जड़ों तक पहुंच सकता है और इससे आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा होली खेलने से पहले बालों में तेल की मालिश कर लें। नारियल, जैतून, सरसों या किसी भी अन्य तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं।
3 of 5
होली 2020
- फोटो : pixa
होली खेलने के दौरान बालों को बांधने के साथ-साथ टोपी अवश्य पहनें। इससे कलर बालों के अंदर तक नहीं जा पाएगा। बालों पर जमे रंगों को हटाने के लिए बेबी शैम्पू या प्राकृतिक शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होली 2020
- फोटो : social media
रंगों से भरे बालों को कभी भी गर्म पानी से न धोएं। इससे बाल खराब हो सकते हैं। दरअसल, गर्म पानी बालों को ड्राई बना देता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गीले बालों को ब्लोअर से ड्राई न करें बल्कि नैचुरली ही बालों को सुखाएं।
विज्ञापन
5 of 5
होली 2020
सूखे रंगों से होली खेलने के बाद बालों को अच्छी तरह से ब्रश कर लें। कंघी या ब्रश करने से सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपने होली गीले रंगों से खेला है तो पहले बालों को सादे पानी से धोएं। इसके बाद शैम्पू का इस्तेमाल करें। फिर बालों को सादे पानी से धोएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।