होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में रंगों से दूर रहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले अबीर, गुलाल के कारण त्वचा के खराब हो जाने का खतरा बना रहता है। होली के रंग में भंग न पड़े इसके लिए आप भी चाहे तो घर पर आसान से तरीकों से रंग बना सकती हैं। आगे की स्लाइड में जानें कि कैसे बनेगा रंग।
Holi 2020: अपने करीबियों की त्वचा का रखे ख्याल, घर पर इस तरह से बनाएं नेचुरल कलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरे रंग का गुलाल बनाने के लिए आप मेंहदी या आंवले पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इस पाउडर में बराबर मात्रा में आटा मिलाकर हरा रंग बनाया जा सकता है। ये रंग जब दूसरों के बालों पर लगेगा तो नुकसान की जगह उन्हें फायदा ही होगा। इसके अलावा आप पुदीना , धनिया और पालक की पत्तियों को सुखाकर पीस लें। इस पाउडर से भी खूबसूरत हरा रंग तैयार किया जा सकता है।
अपने दोस्तों को नीले रंग से रंगना चाहते हैं तो जैकरैंदा के नीले फूलों को सूखाकर उसका पाउडर बराबार मात्रा में आटे में मिलाकर लगाएं।
चंदन पाउडर को गुलाल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस गुलाल को बनाने के लिए आप गुड़हल के सूखे फूलों में बराबर मात्रा में आटा या बेसन मिलाकर इसे तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें लाल गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को भी बारीक पीसकर गुलाल बना सकते हैं।
गुलाबी रंग बनाने के लिए 2 चुकंदर पीसकर उसका जूस निकालकर उसे करीब 5 लीटर पानी में मिला लें। अगर आप गहरा गुलाबी रंग चाहते हैं तो एक लीटर पानी में एक चुकंदर रात भर पानी में रख दें।