फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काले अंडरआर्म्स से नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, इन घरेलू नुस्खों से मिल जाएगा गोरापन

Tue, 03 Mar 2020 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 03 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
home remedies to instantly whiten underarms
underarms

गर्मियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। ऐसे में लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहनने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन हाथों के नीचे की स्किन का कालापन कई बार लड़कियों को शर्मिदा कर देता है। हांलाकि अगर इन काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाना है तो घरेलू नुस्खे बड़े काम आते हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ उपाय जो हाथों के नीचे की त्वचा को गोरा करने में मदद करेंगे।

home remedies to instantly whiten underarms
आलू
आलू 

विटामिन ए, बी और सी से भरपूर आलू हमारी संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतरीन नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। आलू के रस को अंडरआर्म्स में लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आलू की बजाय आप नींबू भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में ब्लीचिंग के ऐसे गुण मौजूद हैं, जो अंडरआर्म के कालेपन को दूर करने के साथ-साथ त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट भी करते हैं।  

home remedies to instantly whiten underarms
नींबू
नींबू

नींबू के स्लाइस काटकर प्रभावित जगह पर रगड़ें या फिर रुई के फाहे नींबू के रस में डुबोकर त्वचा पर रगड़ें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। आधे कटे नींबू के बचे छिलके में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर प्रभावित जगह पर स्क्रबिंग करने से वहां का कालापन दूर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies to instantly whiten underarms
cucumber
खीरा 
डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाने में नेचुरल ब्लीचिंग गुणों से भरपूर खीरा भी सहायक है। इसके लिए आप चाहें, तो अंडरआर्म पर खीरे के पतले स्लाइस काटकर रगड़ सकती हैं। खीरे के स्लाइस को प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए रखें और सादे पानी से धो लें। 
विज्ञापन
home remedies to instantly whiten underarms
बेकिंग सोडा 

अंडरआर्म्स की काली होती जा रही त्वचा को एक्सफोलिएट करके रंगत निखारने में बेकिंग सोडा कारगर है। इसके प्रयोग से पसीने की वजह से बंद हुए स्किन के रोमछिद्र खुल जाते हैं और पसीने की दुर्गन्ध भी दूर होती है।  दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर तैयार पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाकर हल्की-हल्की मसाज करें। 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे सप्ताह में एक बार लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed