फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंहासे चले गए लेकिन निशान रह गए तो, काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

Thu, 23 Jan 2020 10:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 23 Jan 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
home remedies to remove pimple scars on face
- फोटो : pixa

टीन एज में चेहरे पर मुंहासे निकलना आम बात है। हांलाकि आजकल धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से चेहरे पर ऑयल इकट्ठा हो जाता है और नतीजा चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। इन मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए हर कोई बहुत से उपाय आजमाते हैं लेकिन मुंहासे जाने के बाद उनके धब्बे चेहरे पर रह जाते हैं। जो देखने में बहुत ही खराब लगते हैं। इन धब्बों से छुटकारा पाना है तो ये घरेलू नुस्खे बहुत ही कारगर हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खें जो त्वचा को देंगे बेदाग निखार।


 
home remedies to remove pimple scars on face
संतरे का छिलका

संतरे के छिलके में साइट्रिक एसिड होता है। जो चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करता है। चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच संतरे का छिलके का पाउडर, एक चम्मच शहद लें। अब इन दोनों को बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट बना लें। चेहरे के जिन हिस्सों पर मुंहासे हैं वहां पर इस पेस्ट को लगाकर सूखने दे। उसके दस से पंद्रह मिनट बाद गुनगुने पानी से धो  दें।


 
home remedies to remove pimple scars on face
बेसन और गुलाब जल

बेसन में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाकर सूखने दें। इसके दस मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो दें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies to remove pimple scars on face
नारियल का तेल

नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। हथेली पर नारियल के तेल को लेकर चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगा लें। रातभर त्वचा इस तेल को सोख लेगा और धीरे-धीरे त्वचा के दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे।



 
विज्ञापन
home remedies to remove pimple scars on face
- फोटो : insatgram

रोजाना इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से न केवल त्वचा के दाग-धब्बे खत्म होंगे बल्कि चेहरे पर निखार भी मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed