फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Care Tips: लगातार हो रही बारिश से कमजोर हो गए नाखून तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Fri, 06 Sep 2024 10:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Sep 2024 10:07 AM IST
सार

अगर आपके नाखून भी लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। 

विज्ञापन
home remedy for nail care in hindi in monsoon season
कमजोर हो गए नाखून तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : instagram

Nail Care Tips: जब बारिश की शुरुआत होती है, तो हर कोई काफी खुश हो जाता है, क्योंकि इसी मौसम की वजह से घर से बाहर निकलने में आसानी रहती है। लोग इस मौसम में अपने प्रियजनों के साथ घूमने जाते हैं। पर, जब बारिश लगातार होने लगती है, तो ये कई परेशानियां पैदा करने लगती है।



इन परेशानियों में त्वचा और बाल संबंधी समस्याएं सबसे अहम हैं। ऐसे में बाल और त्वचा का ध्यान रखते-रखते हम अपने नाखूनों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। जबकि बारिश की वजह से नाखून भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं। 

अगर आपके नाखून भी लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। यहां इस लेख में हम आपको नाखून मजबूत करने और इनका ध्यान रखने के लिए कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं। 

home remedy for nail care in hindi in monsoon season
कमजोर हो गए नाखून तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

नारियल तेल से मालिश

अगर आपके नाखून कमजोर हो रहे हैं तो हर रोज रात को सोने से पहले नाखूनों पर गुनगुने नारियल तेल से हल्की मालिश करें। ये नाखूनों और उसके आसपास की त्वचा को पोषण देता है। इससे नाखून मजबूत होते हैं। 
   

home remedy for nail care in hindi in monsoon season
कमजोर हो गए नाखून तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : freepik.com

नींबू और जैतून तेल

ये मिश्रण नाखूनों को मजबूती देता है और उन्हें चमकदार बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच जैतून तेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर नाखूनों पर लगाएं। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedy for nail care in hindi in monsoon season
कमजोर हो गए नाखून तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

एप्पल साइडर विनेगर

नाखूनों की मजबूती बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए विनेगर को पानी में मिलाकर नाखूनों को 10-15 मिनट तक डुबोएं और फिर धो लें। एप्पल साइडर विनेगर में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो नाखूनों को मजबूत करते हैं। इसका इस्तेमाल आप पैरों के नाखूनों को भी मजबूत बनाने के लिए कर सकते हैं। 
   

विज्ञापन
home remedy for nail care in hindi in monsoon season
कमजोर हो गए नाखून तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock
बादाम तेल

कमजोर नाखूनों के लिए हर रोज नाखूनों पर बादाम तेल से मालिश करें। बादाम तेल में विटामिन E होता है जो नाखूनों को मजबूत करने में मदद करता है। 
   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed