फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने का ये नुस्खा जान लेंगे तो कभी नहीं सहना पड़ेगा वैक्सिंग का दर्द

Wed, 13 Jan 2021 09:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 Jan 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
home remedy to remove unwanted facial and upperlip hair
facial hair

चेहरे पर कितना भी सुंदर मेकअप कर लिया जाए। कितनी भी स्टाइलिश ड्रेस और हेयरस्टाइल बना ली जाए। लेकिन होठों के ऊपर दिखने वाले बाल सारी सुंदरता का कबाड़ा कर देते हैं। इन महीन बालों से कई बार शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। वहीं पार्लर जाकर इन्हें हटवाना काफी दर्द भरा होता है। फिर वो चाहे थ्रेडिंग हो या वैक्सिंग, दोनों ही तरीकों में दर्द से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में क्यों ना इन बालों को हटाने के लिए घरेलू नुस्खे को आजमाया जाए। इसकी मदद से होठों के ऊपर के ये बाल आसानी से हट सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए वो खास नुस्खा।

home remedy to remove unwanted facial and upperlip hair
waxing - फोटो : Pixabay

होठों के ऊपर उगने वाले इन बालों का काराण ज्यादातर हार्मोनल बैलेंस का गड़बड़ा जाना होता है। वहीं कई बार ये दिनचर्या के खराब होने और सही तरीके से खानपान की कमी की वजह से भी हो जाता है। क्योंकि बहुत सारी लड़कियां पैकेज्ड फूड और फास्ट फूड को ज्यादा तवज्जो देती हैं। जिनकी वजह से भी अपरलिप पर बाल निकल आते हैं। 

home remedy to remove unwanted facial and upperlip hair
besan

अपर लिप के बालों को साफ करने के लिए जरूरत होगी दो चम्मच बेसन, दो चम्मच नारियल के तेल और दो चम्मच गुलाबजल की। इन तीनों को लेकर पेस्ट बना लें। जब ये पेस्ट अच्छे से बन जाए और इनमे किसी तरह के बुलबुले ना रहे तो इसे लगाने में आसानी होगी। तैयार मिश्रण को जहां पर बाल उगे हों वहा लगा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedy to remove unwanted facial and upperlip hair
face pack

इसे लगाते समय ध्यान रखें कि बालों के उगने की दिशा की ओर करके इसे ज्यादा से ज्यादा लगाएं। जिससे कि बाल आसानी से निकल सकें। होंठ के अलावा जहां कहीं भी गाल, गर्दन और माथे पर इसे लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आंखों के आसपास के एरिया में इसे ना लगाएं।

विज्ञापन
home remedy to remove unwanted facial and upperlip hair
Face Pack

जब ये पैक प्राकृतिक रूप से सूख जाए तो इसे धीरे-धीरे हल्के हाथों से बालों की उल्टी दिशा की ओर निकालना शुरू करें। हल्के हाथों से रगड़कर इसे निकालते समय अगर बहुत ड्राईनेस महसूस हो रही है तो नारियल का तेल हाथों पर लगा लें। रूखी त्वचा पर बाद में मॉइश्चराइजर लगा लें। लेकिन इस पैक को हाथों से ही रगड़कर छुड़ाएं। अगर फेसवॉश का इस्तेमाल करेंगी तो इसका असर खत्म हो जाएगा। कुछ सप्ताह के प्रयोग के बाद इस नुस्खे का असर दिखना शुरू हो जाएगा और बालों की ग्रोथ कम हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed