{"_id":"5e80a0508ebc3e6fa6217f7a","slug":"home-tips-to-remove-blackheads-from-face-overnight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेहरे के ब्लैकहेड्स कर रहे शर्मिंदा तो इन उपायों से मिल जाएगा रातोरात छुटकारा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चेहरे के ब्लैकहेड्स कर रहे शर्मिंदा तो इन उपायों से मिल जाएगा रातोरात छुटकारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर गंदगी जम जाती है। जिसको कितना भी मॉइश्चराइजर या फेसपैक के जरिए साफ किया जाए लेकिन नाक और चिन यानी ठोढ़ी के पास काले-काले धब्बे से जमा हो जाते हैं जो देखने में बेहद खराब लगते हैं। ये ब्लैकहेड्स कई बार देखने में इतने खराब लगते हैं कि चेहरे की सुंदरता पर ग्रहण जैसे लगते हैं। हालांकि पार्लर में जाकर इनसे छुटकारा मिल सकता है। लेकिन घर पर भी इन आसान तरीको से ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है।
2 of 4
अंडे का घोल
त्वचा को साफ करने के लिए अंडा एक बढ़िया उपाय है। ये त्वचा की गंदगी को खींच कर निकाल देता है जिसकी वजह से रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं और ब्लैकहेड्स खत्म हो जाते हैं। अंडे का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह से फेंट लें। जब इसमें से झाग निकलने लगे तो उसे चेहरे के ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाएं। इसके ऊपर एक पतली स्ट्राइप लगाएं। इसी तरह से अंडे की एक से दो परत और लगाएं और इसे चालीस मिनट तक लगा रहने दें। चालीस मिनट बाद इस पैक को चेहरे के उन हिस्सों से हटा दें। कुछ ही दिनों के लगातार इस्तेमाल से फर्क नजर आने लगेगा।
3 of 4
चीनी का पैक
चीनी का पैक वैक्स बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन यहीं पैक नाक के ब्लैकहेड्स हटाने में भी कारगर हैं। इसके लिए एक पैन में दो चम्मच चीनी, दो चम्मच शहद और एक नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें दो से तीन बूंद ग्लिसरीन की मिलाकर हल्का गर्म करें। हल्के से गर्म पेस्ट को ही नाक और ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाएं। बीस मिनट बाद इसे हटा दें। नाक के आसपास जमी गंदगी साफ होने के साथ ही ब्लैकहेड्स भी निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दूध का पैक
एक चम्मच दूध में उतनी ही मात्रा में बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन पाउडर डालें। इस पैक को माइक्रोवेव में गर्म करके चेहरे के ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर दो-तीन लेयर में लगाएं। इस पैक को बीस मिनट बाद हटा दें। चेहरे पर फर्क आपको एक ही प्रयोग के बाद नजर आने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।