फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीनी से बनाइए स्क्रब और घर बैठे पाइए पार्लर जैसी मुलायम त्वचा

Mon, 27 Apr 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
homemade sugar scrub for smooth soft skin in lockdown

लॉकडाउन के कारण पार्लर बंद है। ऐसे में लोग अपने पार्लर सेशन को मिस कर रहे हैं। हमेशा अपने स्किन का ख्याल रखने वाली महिलाओं के लिए ये समय काफी मुश्किलों भरा है क्योंकि बिना पार्लर गए जहां त्वचा पर अनचाहे बाल जम गए होंगे वहीं त्वचा पर डेड स्किन की परत भी चढ़ गई होगी। लेकिन अब इसका सॉल्यूशन मिल गया है। अगर हाथों-पैरों की त्वचा बेजान और रूखी हो गई है तो चीनी की मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानें तरीका।


 
homemade sugar scrub for smooth soft skin in lockdown
- फोटो : Pixabay
कॉफी और चीनी का स्क्रब

पैरों की त्वचा पर डेड स्किन सेल्स की परत चढ़ गई है तो घर पर ही कॉफी के स्क्रब से इससे छुटकारा मिल सकता है। बस स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी और एक चम्मच चीनी को आधे चम्मच नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस होममेड स्क्रब को पैरों से लेकर अपने बट तक लगाकर मसाज करें। फिर पानी से धो दें। कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही पार्लर जैसी स्मूद स्किन आपको वापस से मिल जाएगी।



 
homemade sugar scrub for smooth soft skin in lockdown
ऑरेंज स्क्रब

नींबू और संतरे जैसे फलों का इस्तेमाल सीधे त्वचा पर नहीं करना चाहिए। लेकिन पैरों के जैसी सख्त त्वचा पर ये बहुत कारगर है। ऑरेंज स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच चीनी को दो चम्मच ऑरेंज जूस के सात मिलाएं और फिर इसमें नारियल का तेल डालें। अब इस पेस्ट को पैरों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर पानी से धो लें। गर्मियों के मौसम से खूबसूरत चमकते पैर स्लीपर में बेहद खूबसूरत लगते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
homemade sugar scrub for smooth soft skin in lockdown
- फोटो : social media
ग्रीन टी और चीनी का स्क्रब

पूरे शरीर खासतौर पर बैक साइड पर जमी डेड स्किन की परत को हमलोग घर पर रहकर इग्नोर करते हैं। इसके लिए घर पर ग्रीन टी से स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच चीनी, जैतून या नारियल का तेल और टी बैग से निकली ग्रीन टी की पत्तियां लेकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे पीठ के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से मसाज करके पानी से धो दें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से ग्लोइंग और सॉफ्ट बैक मिल जाएगी।


 
विज्ञापन
homemade sugar scrub for smooth soft skin in lockdown
खीरा और पुदीना से बनाएं स्क्रब

गर्मियों के मौसम में खीरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर पसीने से पूरा शरीर ऑइली और चिपचिपा सा हो गया है तो एक खीरे को बिना छीले मुठ्ठीभर पुदीने की पत्तियों के साथ मिक्सी में पीस लें। अब इसमें एक चम्मच चीनी मिलाकर पेस्ट बना लें। नहाने के बाद पूरे शरीर पर इसे हल्के हाथों से मसाज करके धो लें। स्किन को नई ताजगी महसूस होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed