{"_id":"5c24ca99bdec2256eb0d18d8","slug":"hot-showers-are-bad-for-your-skin-during-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिसंबर-जनवरी में गर्म पानी से नहाने वालों के लिए वार्निंग है ये खबर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
दिसंबर-जनवरी में गर्म पानी से नहाने वालों के लिए वार्निंग है ये खबर
Thu, 27 Dec 2018 08:14 PM IST
मोना नारंग
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Shower
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के मौसम में हम सभी ठंडे पानी से कोसो दूर भागते हैं। हम ज्यादा से ज्यादा काम के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम अक्सर गर्म पानी से ही नहाना, चेहरा धोना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपको आपकी इस आदत की वजह से कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है?
नहाना
- फोटो : getty images
हर कोई चाहता खूबसूरच चेहरा और स्वस्थ स्किन पाने की ख्वाहिश रखता है। अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए लोग तमाम कोशिश भी करते हैं, लेकिन इस चक्कर में ऐसी चीजें कर जाते हैं जिनसे खूबसूरती पाना तो दूर, चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। जब हमें अपनी इस गलती का एहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका नहाते और फेसवॉश करते समय ध्यान रखना चाहिए।
Shower
गर्म पानी
सबसे पहली बात चेहरे को सिर्फ साफ करना काफी नहीं होता। इसे ठीक तरह से साफ करना भी जरूरी होता है। अगर आप ठीक से फेसवॉश नहीं करेंगे तो आपकी स्किन खराब हो जाएगी और समय से पहले आपके फेस पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। ठंड से बचने के लिए आप फेसवॉश करने के लिए गर्म पानी का सहारा लेते हैं, पर शायद आप ये नहीं जानते हैं कि ऐसे करने से आपकी त्वचा के जल्दी खराब होने की पूरी संभावना है। आपकी स्किन खराब होगी तो जाहिर सी बात है कि आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे। इसलिए अपने चेहरे को हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से ही धोएं।

face wash
साबुन
अगर आप अपने फेस को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन का सख्त होना तय है। इससे आपकी त्वचा की धीरे धीरे चमक दूर हो जाती है आपका फेस डल पड़ने लगता है। बेहतर है अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धुलें। सर्दियों में अच्छा रहेगा अगर फेस वॉश करने के बाद थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा लेंगे।

फेस वॉश
चेहरा पोंछना
चेहरा धुलने के बाद अगर तौलिए से उसे कस के रगड़ कर पोंछते हैं तो ऐसा करके आप अपनी स्किन को बर्बाद कर रहे हैं। रगड़ने के बजाए हल्के हल्के थपकी देकर पोंछे। हमारी त्वचा बहुत नाजुक होती है, उसे कभी भी रगड़ कर साफ न करें।