फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: धूप से जल गई है त्वचा तो तुरंत करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी जलन से राहत

Mon, 03 Jun 2024 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Jun 2024 10:27 AM IST
सार

अगर आपकी त्वचा भी धूप की तेज किरणों से जल गई है तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन
how can get rid of sunburn at home with home remedies in hindi
धूप से जल गई है त्वचा तो तुरंत करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock
Skin Care: नौतपा की वजह से सभी की हालत खराब है। तेज चिलचिलाती धूप और धूल भरी आंधी लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर कर रही है। घर से बाहर निकलते वक्त लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से ज्यादातर लोग तो घर पर ही रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को ये नसीहत दे रहा है कि वो घर पर ही रहें, ताकि वो खुद को हीट स्ट्रोक से बचा सकें। बावजूद इसके लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


तेज चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों की त्वचा झुलसने लगी है। अगर आपके साथ भी सनबर्न की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपको सनबर्न से तुरंत राहत मिलेगी। ये सभी चीजें आपको अपने घर में आसानी से मिल जाएंगी। 
how can get rid of sunburn at home with home remedies in hindi
धूप से जल गई है त्वचा तो तुरंत करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

लगाएं बर्फ

अगर धूप से चेहरा लाल हो गया है और त्वचा झुलस गई है तो अपनी त्वचा पर आईस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से एक तो आपको जलन से राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ धूप से त्वचा पर पड़े लाल चकत्तों में भी कमी आएगी। 

how can get rid of sunburn at home with home remedies in hindi
धूप से जल गई है त्वचा तो तुरंत करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock


एलोवेरा

हर घर में एलोवेरा तो मिल ही जाता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में अगर त्वचा धूप से जल गई है तो आप फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से गर्मी का असर तो कम होगा ही, साथ में इससे त्वचा की जलन से भी छुटकारा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how can get rid of sunburn at home with home remedies in hindi
धूप से जल गई है त्वचा तो तुरंत करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock


दही

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन काफी फायदेमंद बताया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में आप सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए भी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टैनिंग हटाने में भी आपकी मदद करेगा। 

विज्ञापन
how can get rid of sunburn at home with home remedies in hindi
धूप से जल गई है त्वचा तो तुरंत करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock

नारियल का तेल

अगर आप झुलसी हुई त्वचा पर नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे आपको जरूर आराम मिलेगा। नारियल के तेल के इस्तेमाल से न सिर्फ जलन से राहत मिलेगी बल्कि साथ में इसकी मदद से आप टैनिंग भी कम कर सकते हैं। 

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed