फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Lip Scrub: होंठों के लिए काफी लाभदायक है ये घरेलू स्क्रब, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल का तरीका

Fri, 20 Sep 2024 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 20 Sep 2024 09:31 AM IST
सार

अगर आप भी अपने होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो घरेलू स्क्रब की मदद से अपने होंठों की देखभाल करें। 

विज्ञापन
how to make Lip Scrub at home in hindi disprj
होंठों के लिए काफी लाभदायक है ये घरेलू स्क्रब - फोटो : iStock

Homemade Lip Scrub: चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में होंठों का काफी योगदान होता है। भले ही आपका चेहरा चमकता रहे लेकिन होंठ काले हों, तो आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी अपने होंठों को गुलाबी बनाने के लिए तमाम नुस्खे अपनाते रहते हैं।



अगर आप भी अपने होंठों प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको घरेलू स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं। स्क्रब आपके होंठों की त्वचा को एक्सफोलिएट करने और उन्हें मुलायम और स्वस्थ रखने के लिए एक प्रभावी उपाय है।

इसी वजह से यहां हम आपको एक ऐसे स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लड़के और लड़कियों दोनों के लिए काफी फायदेमंद है। इस स्क्रब को तैयार करना भी काफी आसान है। तो चलिए आपको भी बिना देर किए होंठों के लिए घरेलू स्क्रब बनाने का तरीका और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं। 

how to make Lip Scrub at home in hindi disprj
होंठों के लिए काफी लाभदायक है ये घरेलू स्क्रब - फोटो : istock

स्क्रब बनाने का सामान

  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच चीनी 
how to make Lip Scrub at home in hindi disprj
होंठों के लिए काफी लाभदायक है ये घरेलू स्क्रब - फोटो : istock

विधि

इस स्क्रब को तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में शहद और चीनी को मिलाएं। इसे थोड़ी देर ऐसे ही रखे रहने दें, ताकि चीनी थोड़ी सी नर्म हो जाए। थोड़ी देर के बाद ये स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make Lip Scrub at home in hindi disprj
होंठों के लिए काफी लाभदायक है ये घरेलू स्क्रब - फोटो : iStock

ऐसे करें इस्तेमाल

अब जब ये स्क्रब तैयार है तो इस स्क्रब को अपने होंठों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। लगाने के बाद 1-2 मिनट तक होंठों पर अच्छी तरह से मसाज करें। ध्यान रखें कि होंठों की मसाज आपको हल्के हाथ से ही करनी है। मसाज के बाद स्क्रब को एक गीले कपड़े या गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

विज्ञापन
how to make Lip Scrub at home in hindi disprj
होंठों के लिए काफी लाभदायक है ये घरेलू स्क्रब - फोटो : iStock

इसके बाद आखिर में अपने होंठों पर कोई लिप बाम या नारियल का तेल लगाएं ताकि उन्हें नमी मिले। इस स्क्रब का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed