फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में चाहिए चिकनी और मुलायम त्वचा तो इन नेचुरल चीजों से बनें सीरम का करें इस्तेमाल

Fri, 10 Jan 2020 01:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 10 Jan 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
how to make natural serum at home for glowing skin in winter

सर्दी के मौसम में त्वचा की देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है। सर्द हवाओं के कारण त्वचा फटने लगती है और रूखापन बढ़ने लगता है। कुछ लोगों की त्वचा तो ऐसी होती है कि मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी त्वचा का रूखापन दूर नहीं होता है। ऐसे में महंगे ब्रांडेड सीरम खरीदने से बचने के लिए आप घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं। 

how to make natural serum at home for glowing skin in winter

ग्लिसरीन, गुलाब जल और नींबू की मदद से बनने वाला यह सीरम आपकी त्वचा को सर्दियों में भी मुलायम और चमकदार बनाए रखता है। ठंड के मौसम में त्वचा के रूखेपन को दूर करने का यह सबसे कारगर उपाय है। जिन लोगों की त्वचा में दाग-धब्बे होते हैं, उनके लिए भी यह सीरम बहुत उपयोगी है। 

how to make natural serum at home for glowing skin in winter
कैसे करता है असर

नींबू का रस ब्लीचिंग एजेंट है और गुलाब जल में फिनाइलेथेनॉल मौजूद होता है, जो नैचुरल ऐस्ट्रिंजेंट का काम करता है। ग्लिसरीन त्वचा में पानी की मात्रा को संतुलित रखने और पोषण देने में मदद करती है। इसके मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा की नमी को बरकरार रखकर उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं। जब इन सभी को मिलाकर त्वचा पर लगाते हैं, तो त्वचा की समस्याएं एकदम खत्म हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make natural serum at home for glowing skin in winter
- फोटो : twitter
ठंड में स्किन सीरम लगाने का तरीका 

सीरम को बनाने के लिए गुलाब जल की छोटी बोतल लें। उसमें एक नींबू का रस निचोड़ लें। इसके बाद उसमें ग्लिसरीन भी मिला दें। अब इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस सीरम को किसी एक बोतल में भरकर रख लें। रोजाना नहाने के बाद इसे त्वचा पर लगाएं। आपकी त्वचा हमेशा खिलखिलाती रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed