फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों की हर परेशानी का खात्मा कर देगी अमरूद की पत्ती, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

Wed, 08 Jan 2020 10:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 08 Jan 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
how to use guava leaves for gray hair
- फोटो : social media

आजकल धूल, धुआं, मिट्टी और प्रदूषण का असर बालों पर भी साफ नजर आता है। किसी के बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं तो कोई केमिकल वाली चीजों को लगाकर बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहता है। अगर बालों की परेशानी से छुटकारा चाहिए तो अमरूद की पत्ती बेहद फायदेमंद है। बाल सफेद हो रहें हो या फिर झड़ रहें हों इन सबसे राहत दिलाने में अमरूद की पत्ती मदद करती हैं। तो चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।


 
how to use guava leaves for gray hair
बालों के झड़ने की परेशानी होगी दूर

झड़ते बालों से परेशान है तो इसे रोकने के लिए अमरूद की पत्तियों के साथ आंवले के तेल को मिलाकर उपयोग करें। सबसे पहले एक चम्मच अमरूद की पत्ती के पाउडर में दो चम्मच आंवले के तेल को मिला लें। अब इस तेल को हल्के हाथ से सिर पर मसाज करें और तीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को शैंपू से धोकर साफ कर लें।


 
how to use guava leaves for gray hair
सफेद बालों से छुटकारा

अमरूद की पत्ती से सफेद बालों से भी छुटकारा मिल जाता है। बस अमरूद की पत्ती को करी पत्ते के साथ मिला कर लगाएं। चार से पांच अमरूद की पत्ती को थोड़े से करी पत्ते को मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी से सिर को धो लें। करीब दस मिनट बाद बालों को अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें। कुछ ही दिनों में बाल काले होने शुरू हो जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use guava leaves for gray hair
रूसी भी हो जाएगी दूर

अमरूद की पत्तियों में नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।  

विज्ञापन
how to use guava leaves for gray hair
बालों को सेहतमंद रखने के लिए

बालों को किसी भी तरह की समस्या से बचाना है तो अमरूद की पत्तियों को लेकर एक लीटर पानी में उबालने के लिए रख दें। बीस मिनट तक उबालने के बाद इस पानी को छान लें। बाल जब पूरी तरह से सूखे हो तो इस अमरूद के पानी को बालों की जड़ों पर अच्छे से मसाज करें। इसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। करीब दो घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। अमरूद की पत्ती का ये उपाय बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों में चमक बढ़ाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed