चेहरे के अनचाहे बालों को छुपाने से लेकर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए महिलाएं ब्लीच का सहारा लेती हैं। यह स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ उसका पोषण भी करती है। कई महिलाएं पार्लर में जाकर ब्लीच कराती हैं, तो कुछ घर पर ही इसे कर लेती हैं। वैसे तो ब्लीच को घर पर करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इसे करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं ब्लीच से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो हर महिला को जरूर मालूम होनी चाहिए।
घर में ब्लीच का इस्तेमाल करते वक्त बरते ये सावधानियां, वर्ना खूबसूरत की जगह दिखने लगेंगे बदसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अपनी स्किन के अनुसार ब्लीच क्रीम का चयन करें
-अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो ब्लीच करने से पहले उसे कान के पीछे लगाकर टेस्ट कर लें।
-अगर आपको जलन या रैशेज हो तो ब्लीच न करें।
-ब्लीच करने से पहले थ्रेडिंग न कराएं।
-ब्लीच करते और हटाते वक्त हाथों का इस्तेमाल न करें। आपके हाथों में कीटाणु और जीवीणु होते हैं। इसलिए हमेशा ब्रश से ब्लीच लगाएं।
घर पर ब्लीच करने का सही तरीका
-सबसे पहले अच्छे से फेसवॉश करें
-इसके बाद फेस पर प्री- ब्लीच क्रीम से मसाज करें।
-अब एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच ब्लीचिंग क्रीम लें और उसमें 1 या 2 चुटकी एक्टिवेटर मिलाएं। ध्यान रखें कि एक्टिवेटर की मात्रा संतुलित हो, क्योंकि यह आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
-ब्लीच के तैयार मिक्सचर को अब एक ब्रश की मदद से अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
-इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्लीच आईब्रो और कलमों पर न लगाएं।
-इसके बाद ब्लीच को 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।