सब्सक्राइब करें

घर पर यूं बनाकर इस्तेमाल करें 'गुलाब का तेल', 50 की उम्र में भी नहीं झलकेगा बुढ़ापा

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 08 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
know how to make rose oil at home to make skin young

कोई महिला नहीं चाहती की बढ़ती उम्र का असर उसकी त्वचा पर दिखाई दे। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं, लेकिन इनसे बचने के लिए और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं जतन करती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाने से लेकर बाजार में मौजूद महंगी-महंगी क्रीम का सहारा लेती हैं। बहुत सारी महिलाएं तो तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचने में गुलाब का तेल आपकी मदद कर सकता है। 

know how to make rose oil at home to make skin young
गुलाब का तेल इस तरह से बनाएं
  • दस गुलाब की पंखुड़ियां, 
  • थोड़ा सा जैतून का तेल 
  • एक कप पानी
know how to make rose oil at home to make skin young
- फोटो : pixa

सबसे पहले ताजे गुलाबों की पंखुडि़यों को अलग कर लें। कांच के बर्तन में जैतून का तेल लेकर उसमें निकाली गई पंखुड़ियों को डाल दें। एक बर्तन में पानी को गर्म करें और उस बर्तन में तेल की शीशी को रख दें। रात भर ऐसे ही तेल की शीशी को गर्म पानी में पड़ा रहने दें। सुबह तेल से पंखुड़ियों को निकालकर निचोड़ लें। पंखुड़ियों से निकले तेल को कांच के बर्तन में रखें। अब इस तेल की चार पांच बूंदों का इस्तेमाल चेहरे पर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to make rose oil at home to make skin young
- फोटो : pixabay
गुलाब जल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल भी लगभग सभी करते हैं। इसी तरह गुलाब के तेल के भी बहुत फायदे हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को खत्म करता है। चेहरे पर नजर आने वाली लकीरों को दूर करने के लिए रोजाना इस तेल की कुछ बूंदों से मसाज करें। 
विज्ञापन
know how to make rose oil at home to make skin young
- फोटो : social media
आंखों के आसपास की त्वचा सबसे ज्यादा नाजुक होती है इसलिए उम्र का सबसे पहला असर आंखों के पास ही दिखता है। यहां की त्वचा ढ़ीली पड़ने लगती है और लकीरें पड़ जाती हैं। गुलाब का तेल इन लकीरों को खत्म करने में बहुत मदद करता है। नेचुरल होने के कारण आंखों पर भी इसका दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed