{"_id":"66b1c49292664207ae091c21","slug":"lip-care-tips-side-effect-of-using-lip-balm-again-and-again-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lip Care Tips: बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर, वरना होंठों को होगा नुकसान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Lip Care Tips: बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर, वरना होंठों को होगा नुकसान
Lip Care Tips: खराब मौसम की वजह से लोगों के शरीर में काफी बदलाव देखा जाता है। ऐसे में लोग अपने बालों से लेकर त्वचा तक का खास ध्यान रखते हैं लेकिन कई बार वो होंठों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। बदलते मौसम में अपने होंठों को नरम बनाए रखने लिए महिलाएं बार-बार लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। वैसे तो ये आपके होंठों को नरम बना देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि यही लिप बाम आपके होंठों को काफी नुकसान पहुंचाता है। ये सुनकर भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन यही हकीकत है।
अगर आप भी बार-बार लिप बाम लगाती हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको बार-बार लिप बाम इस्तेमाल करने के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी लिप बाम इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रख सकें।
2 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर
- फोटो : iStock
प्राकृतिक नमी में आएगी कमी
अगर आप हर एक घंटे में लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। ऐसा करने से आपके होंठों की प्राकृतिक नमी में कमी आएगी। ऐसा करने से आपके होंठ लिप बाम पर निर्भर हो जाएंगे, जिससे आपको काफी परेशानी होगी।
3 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर
- फोटो : iStock
क्वालिटी का ध्यान न रखने पर होगा ऐसा
अगर आप अपने लिप बाम की क्वालिटी का ध्यान नहीं रखेंगी तो इससे होंठों को काफी नुकसान हो सकता है। अगर आप खराब क्वालिटी के लिप बाम का बार-बार इस्तेमाल करेंगी तो ये आपके होंठों को नरम बनाने की बजाय सुखा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर
- फोटो : iStock
एलर्जी और जलन की समस्या
बहुत से लोग लिप बाम उनकी खूशबू देखकर खरीदते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ज्यादा खूशबू और स्वाद वाले लिप बाम होंठों की संवेदनशील त्वचा पर जलन या एलर्जी पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर
- फोटो : iStock
कलरफुल लिप बाम ज्यादा नुकसानदायक
बाजार में आजकल तमाम तरह के कलरफुल लिप बाम मिलते हैं, जो होंठों की संवेदनशील त्वचा के लिए काफी खतरनाक हैं। बार-बार इनके इस्तेमाल से आपके होंठ रूखे हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।