फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Buying Tips: पहली बार खरीदने जा रहीं हैं मेकअप तो इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

Sun, 01 Sep 2024 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Sep 2024 09:57 AM IST
सार

अगर आप पहली बार मेकअप खरीदने जा रहीं हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आपको परफेक्ट मेकअप मिल जाएगा। 

विज्ञापन
makeup buying tips for beginners in hindi makeup khareedte vakt in baton ka dhyan rakhein
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

Makeup Buying Tips: सदियों से चेहरे की खूबसूरती निखारने और त्वचा की कमियों को छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप करने से लोगों में आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होती है। मेकअप कला का ऐसा रूप है जो लोगों को अपना व्यक्तित्व निखारने का मौका देता है।

एक समय था जब लोग शादी, पार्टी और अन्य खास मौकों पर अधिक खूबसूरत और प्रभावशाली दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेते हैं, लेकिन अब समय बदल गया है। अब रोजाना में भी मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है।

वैसे तो मेकअप खूबसूरती बढ़ाने में मददगार होता है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सही से न किया जाए तो ये चेहरा खराब कर सकता है। ऐसे में अगर आप पहली बार मेकअप खरीदने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यहां हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको पहली बार मेकअप खरीदते वक्त रखना है।  

makeup buying tips for beginners in hindi makeup khareedte vakt in baton ka dhyan rakhein
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

स्किन टाइप का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन ऑयली स्किन है तो ऑयल-फ्री और मैट फिनिश वाले उत्पाद चुनें। ड्राई स्किन वाले हाइड्रेटिंग और क्रीमी फॉर्मूला वाले उत्पाद बेहतर होंगे। संवेदनशील त्वचा वाले लोग फ्रेगरेंस-फ्री और हाइपोएलर्जेनिक प्रोडक्ट्स चुनें।

makeup buying tips for beginners in hindi makeup khareedte vakt in baton ka dhyan rakhein
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

सही शेड का चयन

हमेशा अपनी स्किन टोन से मेल खाते हुए शेड चुनें। जैसे कि वैसे तो लिपस्टिक के न्यूड, पिंक और ब्राउन शेड्स सभी स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं, लेकिन फिर भी खरीदने से पहले एक बार स्किन पर इसे टेस्ट अवश्य कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
makeup buying tips for beginners in hindi makeup khareedte vakt in baton ka dhyan rakhein
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

ब्रांड हो सही

हमेशा अच्छे और विश्वसनीय ब्रांड से ही मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदें। सस्ते उत्पाद आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खरीदने से पहले प्रोडक्ट का ऑनलाइन रिव्यू और रेटिंग्स अवश्य चेक करें।

विज्ञापन
makeup buying tips for beginners in hindi makeup khareedte vakt in baton ka dhyan rakhein
मेकअप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

प्रोडक्ट को बनाने की सामग्री का रखें ध्यान

 मेकअप प्रोडक्ट खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इनमें हानिकारक केमिकल्स (जैसे पैराबेन्स, सल्फेट्स) नहीं हों। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो प्राकृतिक उत्पादों की ओर रुख करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed