लॉकडाउन के कारण सभी घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में केवल साधारण लड़कियां ही पार्लर को मिस नहीं कर रहीं बल्कि बॉलीवुड की हीरोइनें भी अपने सैलून को मिस कर रही हैं। जहां पर ये अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती थीं। हालांकि इन हीरोइनों ने ऐसे समय में अपनी दादी और मां के बताएं नुस्खों को अपना लिया है। जिसको ये सोशल मीडिया पर शेयर करते भी नजर आईं थी। अपनी खूबसूरती का सीक्रेट शेयर करने में दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक शामिल हैं। जिन्होंने हाल ही में अपना पुराना वीडियो शेयर किया है। तो चलिए जानें उन हीरोइनों के बारे में जिन्होंने बताया कि कैसे वो घर बैठे त्वचा और बालों का ख्याल रख रही हैं।
जब लॉकडाउन में इन पांच हीरोइनों ने बताए अपने ब्यूटी सीक्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचने के लिए दीपिका पादुकोण ने जब घर में रहना शुरू किया तो उन्होंने सबसे पहले अपनी ब्यूटी सीक्रेट को बताया था। वो अपनी त्वचा को फ्रेश रखने के लिए मसाज करती हैं। मसाज रोलर की मदद से मसाज करते हुए दीपिका ने अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस रोलर की मदद से त्वचा और आंखों के आसपास के सूजन को कम किया जा सकता है।
वहीं 46 की उम्र में खुद को फिट रखने वाली मलाइका अरोड़ा ने अपना हेल्दी ब्यूटी रूटीन शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने दिन की शुरूआत गुनगुने पानी में नींबू पीने से करती है। जिसकी मदद से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा मलाइका अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। ऐलोवेरा जेल चेहरे के एक्ने वगैरह को कम करके स्किन को मॉइश्चराइज करता है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने हेल्दी बालों का राज बताया। उन्होंने बताया कि दही, अंडा और शहद को मिलाकर बने हेयर पैक से बालों को मजबूती मिलती है और ड्राई स्कैल्प के साथ ही डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।
अगर इस लॉकडाउन में त्वचा का ख्याल रखना है तो अनन्या पांडे का नुस्खा बेहद आसान और काम का है। अनुष्का ने अपनी मां का बताया फेसमास्क नुस्खा शेयर किया था। जिसमें केवल दही, हल्दी और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाना था। फिर 15 मिनट बाद चेहरा धो दीजिए।