फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Oil: बालों को पोषण देने के लिए जरूरी है मसाज, करें इन तेलों का इस्तेमाल

Mon, 28 Nov 2022 02:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 28 Nov 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
massage hair oil for hair growth best for scalp
hair oil for scalp - फोटो : istock
बालों को अगर आप घना और चमकदार बनाना चाहते हैं। तो सिर की चंपी बेहद जरूरी है। सिर की मसाज करने से खून का संचार अच्छी तरह से होता है। जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। वहीं जब आप सिर की मसाज करने के लिए खास तरह के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो तेल के पोषक तत्व अच्छी तरह से स्कैल्प में पहुंचते हैं। जिससे बालों को नई जान और चमक मिलती है। शैंपू से ठीक पहले बालों की मसाज इन तेलों से कर सकती हैं। ये बाल को लंबा और घना भी बनाएंगे। साथ ही बालों की नमी भी बरकरार रहेगी। 

तो चलिए जानें कौन से तेल सिर की मसाज के लिए बेहतरीन हो सकते हैं। 

massage hair oil for hair growth best for scalp
hair oil for scalp - फोटो : istock
केस्टर ऑयल

नारियल का तेल बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन अगर आप बेहतर परिणाम चाहती हैं तो नारियल के तेल में केस्टर ऑयल को मिलाकर बालों की मसाज करें। इससे बालों को मजबूती मिलती है और वो घने होने लगते हैं। कैस्टर ऑयल से जब आप सिर की मसाज करते हैं तो ये बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद करता है। जिससे बालों का रंग भी खूबसूरत हो जाता है। 

massage hair oil for hair growth best for scalp
hair oil for scalp - फोटो : istock
अनियन हेयर ऑयल

इन दिनों मार्केट में कई सारे ब्रांड के अनियन हेयर ऑयल आपको मिल जाएंगे। लेकिन आप चाहें तो प्याज से बने तेल को घर में भी बना सकते हैं। दरअसल, प्याज सिर की जड़ों को मजबूती देता है। जिससे बालों का झडना बंद हो जाता है। प्याज का तेल बनाने के लिए प्याज के पेस्ट को नारियल के तेल या तिल के तेल में मिलाकर पकाएं। जब प्याज तेल छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। फिर किसी कपड़े की मदद से इस तेल को छानकर रख लें। करीब पांच से छह महीने तक इस तेल को इस्तेमाल किया जा सकता है। शैंपू के पहले इस तेल की मालिश करने से कुछ ही दिनों में फर्क अपने आप दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
massage hair oil for hair growth best for scalp
नारियल तेल
नारियल का तेल

अगर आप रोजाना बालों की चंपी करना चाहती हैं तो नारियल का तेल बेस्ट विकल्प है। इसे लगाने से बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही बाल काले और घने भी होते हैं। 

विज्ञापन
massage hair oil for hair growth best for scalp
hair oil for scalp - फोटो : Pixabay
बादाम का तेल

बादाम का तेल बालों को पोषण देता है। बादाम के तेल को हल्का सा गुनगुना करके स्कैल्प में लगाएं और पूरी रात के लिए छोड़ दें। अगली सुबह बिल्कुल माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस तेल का इस्तेमाल करने से फर्क दिखने लगता है। बालों का झड़ना अगर किसी बीमारी की समस्या से नहीं होगा तो इन तेल की मदद से बालों को मजबूती और घनापन जरूर मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed