फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mustache Care Tips: चाहिए रणवीर सिंह के जैसी मूंछें तो इन बातों को कभी न भूलें

Mon, 02 Sep 2024 09:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

अगर आपको भी रणवीर सिंह के जैसी मूंछें चाहिए तो आप कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपका लुक खराब हो सकता है।

विज्ञापन
Mustache Care Tips in hindi how to groom mustache like Bollywood actors
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

Mustache Care Tips: 'मूछें हो तो नत्थूलाल जैसी', ये डायलॉग आपने कभी न कभी फिल्म में अवश्य सुना होगा। एक समय था जब फिल्मों से लेकर असल जिंदगी में भी पुरुष मूंछ रखना पसंद करते थे। फिर बीच में समय आया तो लोग क्लीन शेव रहने लगे। इसमें वो चेहरे पर मूंछ भी नहीं रखते थे। लेकिन अब बदलते समय के साथ फैशन में भी बदलाव हुआ। एक बार फिर से बॉलीवुड के हीरो से लेकर आम युवा तक अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आते हैं।



पुरुषों के चेहरे पर मूंछों की वजह से अलग ही रुतबा दिखाई देने लगता है। वैसे तो मूंछों से लुक स्टाइलिश दिखने लगता है लेकिन अगर इनका सही से ध्यान न रखा जाए तो आपका लुक बिगड़ भी सकता है। आजकल युवाओं को रणवीर सिंह की मूंछें काफी पसंद आ रही हैं। ऐसे में अगर आपको भी रणवीर सिंह के जैसी मूंछें चाहिए तो आप कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

Mustache Care Tips in hindi how to groom mustache like Bollywood actors
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh


साफ-सफाई

अगर आप मूंछ रखना पसंद करते हैं, तो इसकी सफाई का भी खास ध्यान दें। दिन में दो बार नियमित रूप से अपनी मूंछों को धोएं। इसके लिए आप हल्के शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मूंछें साफ और मुलायम रहेंगी। ध्यान रहे कि इनमें गंदगी न भरने पाए।

Mustache Care Tips in hindi how to groom mustache like Bollywood actors
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

तेल लगाएं

 मूंछों को नरम और मुलायम बनाए रखने के लिए नियमित रूप से मूंछों में तेल लगाएं। नारियल तेल, बादाम तेल, या मूंछों के लिए विशेष रूप से बने तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रात के समय हल्का तेल लगाकर सो सकते हैं और सुबह उठने के बाद इसे हल्के शैंपू से धो भी सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mustache Care Tips in hindi how to groom mustache like Bollywood actors
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
कंघी करें

जिस तरह से बालों और दाढ़ी में कंघी की जाती है, ठीक उसी तरह से अपनी मूंछों को रोजाना कंघी करें। इससे उनकी दिशा सही रहती है और उलझने से बचती हैं।

 
विज्ञापन
Mustache Care Tips in hindi how to groom mustache like Bollywood actors
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रिमिंग

मूंछों को समय-समय पर ट्रिम करें ताकि वे साफ-सुथरी और आकर्षक लगें। इसके लिए आप चाहें तो सैलून जाएं, नहीं तो घर पर ही छोटी कैंची की सहायता से मूंछों को ट्रिम कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed