Narak Chaturdashi 2023: भले ही बदलते समय के साथ कई चीजें बदलती रही हैं, लेकिन लोग त्योहारों के समय चलने वाली परंपराओं के साथ किसी तरह की खिलवाड़ नहीं करते। इसी क्रम में जिस प्रकार सदियों पहले जिस तरह से दिवाली मनाई जाती थी, ठीक उसी तरह से लोग आज भी दिवाली का त्योहार मनाते हैं। दिवाली के पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। इसे कई जगह छोटी दिवाली भी कहा जाता है।
नरक चतुर्दशी के दिन शरीर पर उबटन लगाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन उबटन लगाने के सौंदर्य और सौभाग्य प्राप्त होता है। वैसे तो आजकल बाजार में कई प्रकार के उबटन मिल जाते हैं, जिन्हें लगाना भी बेहद आसान होता है, लेकिन बहुत से लोगों को बाजार में मिलने वाले उबटन को इस्तेमाल करने से डर लगता है। ऐसे में हम आपको घर पर ही कुछ ऐसे उबटन बनाना बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
2 of 7
Narak Chaturdashi 2023
- फोटो : iStock
पहला उबटन
इस उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच गेंहू के आटे में चुटकीभर हल्दी मिलाएं। दोनों चीजों को सही से मिक्स करने के बाद इस में सरसों का तेल और गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अच्छे से चेहरे, गर्दन, कोहनी, बाथ और पैरों में लगाएं। इसे लगाने के कुछ समय बाद गुनगुने पानी से उबटन साफ कर दें।
3 of 7
Narak Chaturdashi 2023
- फोटो : iStock
दूसरा उबटन
इस उबटन को बनाने के लिए दही में चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इसे सही से मिक्स करने के बाद इसमें दो से तीन चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस उबटन का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं। इस उबटन को सीधा धोना नहीं है। इसे हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Narak Chaturdashi 2023
तीसरा उबटन
इसे बनाने के लिए आपको दही, आटा और गुलाबजल की जरूरत पड़ेगी। इन तीनों चीजों को सही से मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इसके बाद हाथों से रगड़ते हुए इसे साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा की डेड स्किन निकल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
Narak Chaturdashi 2023
चौथा उबटन
इसे बनाना बेहद आसान है। इसको बनाने के लिए आपको बस 2 चम्मच तिल को रातभर दूध में भिगोकर रखना है। सुबह उठने के बाद इसका पेस्ट बना लें। सुबह इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाने के बाद इसका इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।