चेहरे को हाईलाइट करने और ग्लो वाला दिखाने के लिए हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं तो इस फेसपैक को लगाएं। बिना मेकअप के ही चेहरा ग्लो करेगा। सर्दियों में ड्राईनेस दूर करने के साथ ही फेसपैक से त्वचा भी खूबसूरत बन जाती है। वैसे भी ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजों का इस्तेमाल त्वचा को लंबे समय में होने वाले नुकसान से बचाता है। तो चलिए जानें कैसे आप चेहरे की देखभाल के लिए जैतून के तेल का उपयोग कर सकती हैं।
Natural Glow On Face: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो तो जैतून के तेल से बनाएं फेस पैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतून के तेल को सीधे चेहरे पर लगाने से मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ती है। जैतून के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को ढीला होने से बचाते हैं। साथ ही त्वचा हाइड्रेट भी रहती है।
जैतून के तेल को मिलाकर फेस पैक तैयार करना है तो जरूरत होगी जैतून का तेल, दही, हल्दी। किसी कटोरी में दही को लेकर उसमे एक चुटकी हल्दी मिलाएं। साथ में जैतून के तेल को मिक्स कर चेहरे और गर्दन पर लगा लें। जब ये सूख जाए तो चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें।
वहीं इस फेस पैक को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
जैतून के तेल का इस्तेमाल आप बेसन से बने फेस पैक में भी कर सकती हैं। दो चम्मच बेसन लेकर उसमे जैतून का तेल एक चम्मच मिलाएं। साथ में हल्दी एक चुटकी और गुलाबजल मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर चेहरे को साफ कर दें। जैतून और बेसन से बने इस फेस पैक से चेहरे के ब्लैकहेड्स भी साफ हो जाएं और त्वचा एक्सफोलिएट होने के साथ ही नेचुरली मॉइश्चराइज भी हो जाएगी।