फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Face Pack: दालचीनी के फेसपैक से पाएं पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा

Sat, 15 Oct 2022 06:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 15 Oct 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
pimples and acne get rid of with cinnamon powder
दालचीनी का फेसपैक - फोटो : istock

बेदाग निखार हर किसी को पसंद होता है। लेकिन पिंपल और एक्ने अक्सर बिन बुलाए आ जाते हैं और चेहरे की सुंदरता में दाग लगा देते हैं। अगर आप कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करके थक चुकी हैं और पिंपल वापल लौट आते हैं। तो इस बार दालचीनी के फेस पैक को लगाकर देखें। दालचीनी चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स और एक्ने को कम करता है। साथ ही दालचीनी बढ़े हुए ओपन पोर्स को भी कम करता है। जिससे समय से पहले आने वाली झुर्रियों से राहत मिलती है। तो चलिए जानें कैसे चेहरे पर दालचीनी के फेसपैक को लगा सकते हैं। 

pimples and acne get rid of with cinnamon powder
दालचीनी का फेसपैक - फोटो : सोशल मीडिया
दालचीनी के फेस पैक को बनाने का तरीका

दालचीनी की एक छाल को लेकर मिक्सी में पीस लें। फिर इसे छन्नी से छानकर महीन भाग ले लें। फिर इसमे शहद और नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे के पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। चेहरे को साफ करने के बाद कोई मॉइश्चराइजर को जरूर लगाएं। जिससे कि स्किन में मॉइश्चर की कमी ना हो। 

pimples and acne get rid of with cinnamon powder
दालचीनी का फेसपैक - फोटो : istock

दालचीनी के फेस पैक को लगाने से पहले फेसवॉश की मदद से चेहरे को साफ कर लें। जिससे कि चेहरे पर किसी तरह की गंदगी और धूल-मिट्टी ना रह जाएं। दालचीनी का फेस पैक चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या को कम करता है। दालचीनी में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो पिंपल्स को रोकते हैं। सप्ताह में दो बार दालचीनी का फेस पैक लगाने से पिंपल्स निकलना कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pimples and acne get rid of with cinnamon powder
दालचीनी का फेसपैक - फोटो : iStock
इसके साथ ही दालचीनी और शहद का फेसपैक स्किन को भी इवन टोन बनाता है। पिंपल की वजह से होने वाले दाग-धब्बों को भी कम करता है। आप चाहे तो दालचीनी के साथ तेजपत्ता को भी मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed