{"_id":"64e83809621d6b963507e687","slug":"raksha-bandhan-2023-beauty-product-for-gift-under-500-rupee-2023-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2023: इस राखी बहन को तोहफे में दें 500 रुपये से कम में आने वाले ये ब्यूटी प्रोडक्ट","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Raksha Bandhan 2023: इस राखी बहन को तोहफे में दें 500 रुपये से कम में आने वाले ये ब्यूटी प्रोडक्ट
Raksha Bandhan 2023: भारत देश में हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जितने उत्साह से लोग होली दिवाली मनाते हैं, उतने ही हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। हर किसी के लिए रक्षाबंधन का ये त्योहार बेहद खास होता है। इस त्यौहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसे रक्षा का वचन लेती हैं।
रक्षा के वचन के साथ भाई अपने बहन को तोहफा भी देते हैं। वैसे तो ज्यादातर लड़के अपनी बहन को पैसे ही देते हैं, ताकि वो अपने मन के मुताबिक चीज खरीद सकें लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी बहन को तोहफे में दे सकते हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स की। अगर आप अपनी बहन को लेटेस्ट ब्यूटी प्रोडक्ट तोहफे में देंगे तो वो भी खुश हो जायेंगी। मेकअप का इस्तेमाल करना आजकल हर लड़की को पसंद होता है। ऐसे में आज अगर बजट में ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज हम आपको 500 रुपए के अंदर आने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे।
2 of 7
lipstick
- फोटो : insatgram
लिपस्टिक
शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे लिपस्टिक लगाने का शौक नहीं होगा। ऐसे में अगर आप अपनी बहन को मेकअप प्रोडक्ट तोहफे में देना चाहते हैं तो लिपस्टिक लेकर दे सकते हैं। 500 रुपये के अंदर आपके एक से बढ़कर एक लिपस्टिक मिल जाएगी।
3 of 7
blush
ब्लश
गालों की लालिमा बढ़ाने के लिए आप अपनी बहन को अच्छी कंपनी का ब्लश तोहफे में दे सकते हैं। 500 रुपये के अंदर आपको अच्छी कंपनी के ब्लश आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Makeup Tips
- फोटो : pixabay
हाइलाइटर
बहुत सी ऐसी कंपनियां हैं जो 500 रुपये के अंदर ही हाइलाइटर उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन सर्च करेंगे तो आपको इसके कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Nails
नेल आर्ट सेट
आजकल हर लड़की को नेल आर्ट करने का शौक होता है। ऐसे में आप अपनी बहन को नेल आर्ट करने का पूरा सेट तोहफे में दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।