फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remedy For Dark Finger Knuckles: उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय

Tue, 03 Sep 2024 11:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 03 Sep 2024 11:30 AM IST
सार

धूप और बदलते मौसम की वजह से अगर आपकी उंगलियों के पोर भी कालेपन का शिकार हो गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Remedy For Dark Finger Knuckles at home without chemical
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय - फोटो : iStock

Remedy For Dark Finger Knuckles: जिस तरह से आज के समय में लोग अपने चेहरे की त्वचा का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से शरीर के अन्य अंगों का भी ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। खासतौर पर वो अंग, जो हमेशा खुले रहते हैं।



जैसे कि हमारे हाथ हमेशा खुले रहते हैं, जिसके कारण धूप की वजह से उंगलियों के पोर काले होने लगते हैं। ये देखने में काफी अजीब लगते हैं और इनकी वजह से हाथों की सुंदरता बिगड़ने लगती है। इस कालेपन से कई बार लोगों को शर्मिंंदगी का सामना करना पड़ता है।

वैसे तो इसकी चमक बरकरार रखने के लिए बाजार में तमाम तरह की क्रीम मिल जाती हैं, लेकिन इसके लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपको उंगलियों के कालेपन के छुटकारा मिल सकता है। 

Remedy For Dark Finger Knuckles at home without chemical
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय - फोटो : istock

नींबू और चीनी का स्क्रब

उंगलियों के कालेपन को दूर करने के लिए सबसे पहले एक नींबू को आधा काट लें और उसमें थोड़ी चीनी डालें। अब इससे उंगलियों पर धीरे-धीरे मसाज करें। कुछ देर के बाद हाथों को धो लें। ये स्क्रब उंगलियों की डेड स्किन हटाकर उसे चमकदार बनाता है।

Remedy For Dark Finger Knuckles at home without chemical
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय - फोटो : istock

बेसन और हल्दी का पेस्ट

हल्दी में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार होते हैं। इसके लिए आप बस एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को उंगलियों पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। ये भी आपके हाथों को खूबसूरत बनाने का काम करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Remedy For Dark Finger Knuckles at home without chemical
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल

अगर आप चाहें तो ताजे एलोवेरा जेल को उंगलियों पर लगाकर इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ सकते हैं। 15 मिनट के बाद हाथों को ठंडे पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा में नमी प्रदान करने और टैनिंग को हटाने में मददगार रहता है। 

विज्ञापन
Remedy For Dark Finger Knuckles at home without chemical
उंगलियों के कालेपन को दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय - फोटो : Freepik

आलू का रस

स्किन को चमकदार बनाने में आलू का रस काफी मददगार रहता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को उंगलियों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ये भी उंगलियों के कालेपन को कम करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed