{"_id":"679326ebd47fc2f4a5044558","slug":"republic-day-2025-latest-tri-colour-kurta-for-men-perfect-for-office-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2025: दफ्तर में पहनकर जाएं ऐसे कुर्ते, गणतंत्र दिवस के दिन लुक दिखेगा सबसे अलग","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Republic Day 2025: दफ्तर में पहनकर जाएं ऐसे कुर्ते, गणतंत्र दिवस के दिन लुक दिखेगा सबसे अलग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 04:21 PM IST
सार
यदि आपके दफ्तर में भी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम है, तो आप खास तरह के कुर्ते पहनकर कार्यक्रम में जा सकते हैं। यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Republic Day 2025: 26 जनवरी 1950 के दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था, और भारत एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। इसी के चलते इस दिन को 1950 से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में एक भव्य परेड होती है, जिसमें भारतीय सेना, पुलिस, और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा शानदार मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती हैं।
गणतंत्र दिवस पर विशेष रूप से तिरंगे ध्वज को सलामी दी जाती है, और राष्ट्रपति भारत के सर्वोच्च नेता के रूप में परेड में भाग लेते हैं। इस दिन को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है और विभिन्न राज्य स्तर पर भी समारोह होते हैं।
सरकारी और निजी दफ्तरों में भी तमाम कार्यक्रम होते हैं, जिसके लिए लोग काफी तैयारी करते हैं यदि आपके दफ्तर में भी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम है तो अपने लुक से आप देशभक्ति दिखा सकते हैं। लड़कों के लिए यहां हम आपको कुछ विकल्प देने जा रहे हैं।
2 of 5
नारंगी कुर्ता
- फोटो : instagram
नारंगी कुर्ता
तिरंगे के रंगों का पहला रंग नारंगी है। ऐसे में आप अपने दफ्तर में नारंगी रंग का कुर्ता कैरी करके जा सकते हैं। इसके साथ सफेद रंग की पायजामी काफी अच्छी लगेगी। नारंगी कुर्ता पहनते समय ध्यान रखें कि ये कुर्ता प्लेन ही होना चाहिए। यदि इस पर किसी तरह का कोई वर्क होगा, तो लुक बिगड़ सकता है।
3 of 5
सफेद कुर्ता
- फोटो : instagram
सफेद कुर्ता
सफेद रंग का कुर्ता तो हर किसी के पास होता है। ऐसे में आप गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसा सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा कैरी कर सकते हैं। यदि आपके पास ये नहीं है तो बाजार से खरीद लें। सफेद रंग का चिकनकारी कुर्ता देखने में कमाल का लगता है। इसपर आप तिरंगा ब्रोच लगा सकते हैं। तिरंगा ब्रोच से लुक निखरकर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरा कुर्ता
- फोटो : instagram
हरा कुर्ता
तिरंगे का तीसरा रंग होता है हरा, जो हरियाली का प्रतीक होता है। ऐसे में देश के सबसे खास दिन अपने दफ्तर में हरे रंग का कुर्ता कैरी करके जाएं। हरे रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग की पायजामी या फिर धोती काफी अच्छी लगती है। इस लुक में आप काफी हैंडसम दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सफेद कुर्ते के साथ पहनें नीली जैकेट
- फोटो : instagram
सफेद कुर्ते के साथ पहनें नीली जैकेट
तिरंगे के बीचों-बीच में जो अशोक चक्र बना है वो नीले रंग का है। ऐसे में आप इस तरह से सफेद रंग के कुर्ते के सआथ नीले रंग की जैकेट कैरी कर सकते हैं। ये लुक बाकियों से काफी अलग है। यदि आपके पास जैकेट नहीं है तो आप सफेद कुर्ता-पायजामा पर अशोक चक्र वाला ब्रोच लगा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।